
'आवारा कुत्तों का कहर...' घर से बिस्किट लेने निकली थी मासूम एंजल, कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला
AajTak
मां के सामने ही आवारा कुत्तों ने तीन साल की मासूम को बुरी तरह नोच डाला. खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल लेके पहुंचे लेकिन तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी. मासूम को कुत्तों ने गले और पेट पर बुरी तरह काटा और नोचा था. मां घरोंं में चौका बर्तन का काम करती है. पिता ड्राइवर है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों ने तीन साल की मासूम की जान ले ली. बच्ची अपने घर से दुकान पर बिस्किट लेने के लिए निकली थी. रास्ते में बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोच डाला. बुरी तरह जख्मी बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. बेटी के गम में मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्ची अपने माता-पिता की एकलौती संतान थी. इस घटना में बच्ची की मां को भी कुत्तों ने काटा है.
दिलदहला देने वाली यह घटना मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र की है. यहां के शिवशंकर पथ पर रितु नाम की महिला अपनी तीन साल की बेटी एंजल के साथ रहती थी. शनिवार शाम को एंजल ने अपनी मां से बिस्किट की मांग की. रितु ने बिस्किट लाने के लिए 5 रुपये एंजल को दे दिए. एंजल रुपये लेकर बिस्किट लेने के लिए घर के पास मौजूद दुकान पर जाने लगी. एंजल की पीछे-पीछे उसकी मां रितु भी चल दी.
घर से निकलते ही गली में मौजूद आवारा कुत्तों ने अचानक से एंजल पर हमला कर दिया. कुत्ते मासूम बच्ची को अपने पंजों और नुकीले दांतों से नोचने लगे. सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि देखते ही देखते मासूम एंजल के गले और पेट पर कुत्तों के काटे और नोचे जाने से गहरे घाव हो गए. रितु अपनी बेटी को कुत्तों से बचाने के लिए दौड़ी. इस दौरान कुत्तों ने रितु को भी काट लिया. तभी वहां से गुजर रहे कुछ मजदूरों ने मां-बेटी को कुत्तों से बचाया.
नहीं बच सकी एंजल

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











