
आलिया के बाद रणबीर कपूर ने लॉन्च किया अपना फैशन ब्रांड ARKS, जानें क्यों है खास
AajTak
एक्टर रणबीर कपूर अब फैशन की दुनिया में कदम रख चुके हैं. 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन रणबीर कपूर ने अपना ब्रांड ARKS लॉन्च किया है. जो एक लाइफस्टाइल ब्रांड है. उन्होंने इसका पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा में खोला है.
एक्टर रणबीर कपूर अब फैशन की दुनिया में कदम रख चुके हैं. 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन रणबीर कपूर ने अपना ब्रांड ARKS लॉन्च किया है. जो एक लाइफस्टाइल ब्रांड है. उन्होंने यह स्टोर मुंबई के बांद्रा में खोला है.
रणबीर कपूर का कहना है कि सिनेमैटिक जर्नी और फैशन की समझ से उनका ब्रांड प्रभावित है. उनके ब्रांड का उद्देश्य स्टाइलिस्ट और कंफर्टेबल स्नीकर्स बनाना है. उनका कहना है कि इस ब्रांड को बनाने की प्रेरणा उन्हें मुंबई से ही मिली. वह दुनिया भर के कई शहर घूम चुके हैं, लेकिन कोई भी शहर मुंबई जैसा नहीं है. मुंबई एक ऐसा शहर है जो आपको कोशिश करने, फेल होने और फिर से खड़े होने को इंस्पायर करता है. मुंबई मेरा घर है, यह मुझे कुछ करने की प्रेरणा देता है. इसके हर गली मोहल्ले में मैंने फुटबॉल खेला है, फुटपाथ पर साइकिल चलाई है.
कई सालों से करना चाहते थे स्नीकर्स का बिजनेस
रणबीर ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर ब्राड ARKS की घोषणा की थी. लेकिन इसके बारे में ज्यादा डिटेल नहीं बताया था. रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो हमेशा से ही स्नीकर्स का बिजनेस करना चाहते थे. लेकिन इसे करने से डरते थे क्योंकि उन्हें इंडियन मार्केट की ज्यादा समझ नहीं है.
आलिया भट्ट का भी है खुद का बिजनेस
इससे पहले आलिया भट्ट ने भी 2020 में बेटी राहा कपूर के जन्म के बाद अपने ब्रांड की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने ब्रांड का नाम Ed-a-Mamm रखा. Ed-a-Mamm के किड्स क्लोथिंग सेगमेंट में 2-14 साल के बच्चों के कपड़े मिलते हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










