
आर्यन खान के केस में कौन से तथ्य रहे NCB के पक्ष में? पूर्व डायरेक्टर ने बताया
AajTak
मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स केस को लेकर किंग खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अब 20 अक्टूबर तक टल गई. इस मामले पर गुरुवार को एनसीबी और बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत में काफी दलीलें पेश की. लेकिन आर्यन को ड्रग्स केस में राहत नहीं मिल सकी और सेशंस कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. आज आर्यन खान और एनसीबी के वकीलों के बीच कोर्ट में बहस हुई. एनसीबी के पूर्व डायरेक्टर ने बताया कि सुनवाई के दौरान कौन से तथ्य एनसीबी के पक्ष में रहे हैं. देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











