
आर्म्स डीलर संजय भंडारी से वित्तीय संबंधों पर रॉबर्ट वाड्रा ने साधी चुप्पी, ED बोली- जांच में नहीं कर रहे सहयोग
AajTak
ईडी के सूत्रों के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा जांच में पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहे हैं. उन्होंने ब्रिटेन के हथियार डीलर संजय भंडारी के साथ अपने वित्तीय संबंधों को साफ नहीं किया है. वहीं रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी के द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सूत्रों के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा जांच में पूरा सहयोग नहीं कर रहे हैं. ईडी का कहना है कि वाड्रा ने ब्रिटेन में रहने वाले हथियार डीलर संजय भंडारी से अपने कथित वित्तीय संबंधों के बारे में जानकारी देने से इनकार किया है.
सोमवार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की. ईडी के सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वाड्रा ने लंदन की दो संपत्ति डील और संजय भंडारी से जुड़े वित्तीय संबंधों पर संतोषजनक जवाब नहीं दिए.
या है पूरा मामला?
ईडी रॉबर्ट वाड्रा से तीन मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच कर रही है, जिसमें दो प्रॉपर्टी खरीदने से मामला जुड़ा है. वाड्रा ने ब्रायनस्टन स्क्वायर और ग्रोसवेनर हिल कोर्ट नाम की दो प्रॉपर्टी से जुड़ी थी. ये दोनों संपत्तियां संजय भंडारी से जुड़ी बताई जाती हैं.
ईडी को शक है कि ये बेनामी संपत्तियां वाड्रा की हो सकती है, और इनकी मरम्मत संजय ने वाड्रा के निर्देश पर कार्रवाई थी. ईडी की 2023 की चार्जशीट में भी यह दावा किया गया था.
यह भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा की ED में पेशी आज, संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











