
आर्मी जवान के साथ मारपीट पर भड़के राज्यवर्धन सिंह राठौड़, थाने में जाकर पुलिसकर्मियों को लगाई लताड़
AajTak
राजस्थान के जयपुर में कथित रूप से एक आर्मी जवान के साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की. कथित रूप से उनके कपड़े उतारकर पुलिस ने उन्हें पीटा. इस बात की जानकारी मिलते है कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई.
राजस्थान में एक सर्विंग आर्मी ऑफिसर के साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी. इस बात की जानकारी जब राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मिली तो वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गए. यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने पूछा कि आखिर एक सर्विंग सैन्यकर्मी के साथ पुलिसकर्मियों ने कैसे मारपीट की?
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने वर्दी का दुरुपयोग किया है. उन्होंने जो भी पुलिसकर्मी इस मामले में शामिल थे, उनकी मांसिक स्थिति की जांच कराने को कहा. आर्मी जवान के साथ मारपीट के मामले में उन्होंने डीजी और पुलिस कमिश्नर से भी बात की. उनकी फटकार के बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की और एक सब-इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में बारिश से 19 की मौत, अगले 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी
पुलिस को फटकार लगाते मंत्री का वीडियो वायरल
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते देखे जा सकते हैं. उन्होंने कहा, "बेसिक मैनर आपने नहीं सीखी या वर्दी का कोई अलग रॉब हो गया है. कोई धैर्य, कुछ है, कोई जनता की सेवा मन में है? या दादागीरी है."
आर्मी जवान का पुलिस पर मारपीट का आरोप

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











