
आर्थिक तंगी के बावजूद Telangana ने IAS Officers के लिए खरीदीं Luxury Cars, विपक्ष ने बताया फिजूलखर्ची
Zee News
कोरोना (Coronavirus) काल में जहां अधिकांश राज्य सरकारें फिजूलखर्ची पर लगाम लगा रही हैं, ताकि आर्थिक सेहत को दुरुस्त किया जा सके. वहीं, तेलंगाना सरकार (Telangana Government) ने बिल्कुल उल्ट काम किया है.
हैदराबाद: कोरोना (Coronavirus) काल में जहां अधिकांश राज्य सरकारें फिजूलखर्ची पर लगाम लगा रही हैं, ताकि आर्थिक सेहत को दुरुस्त किया जा सके. वहीं, तेलंगाना सरकार (Telangana Government) ने बिल्कुल उल्ट काम किया है. सरकार ने आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) के लिए 25-25 लाख की 32 लग्जरी गाड़ियां खरीद डाली हैं, जिसे लेकर अब बवाल मच गया है. अतिरिक्त कलेक्टरों को देने के लिए इन गाड़ियों को रविवार को प्रगति भवन पहुंचाया गया था. यहां गौर करने वाली बात यह है कि कम राजस्व और कोरोना (Coronavirus) महामारी की वजह से चिकित्सीय सेवाओं पर हुए भारी-भरकम खर्चे की वजह से राज्य की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. इसके बावजूद सरकार ने IAS अधिकारियों के लिए 32 नई गाड़ियां खरीदी हैं, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 25 लाख रुपए है. वहीं, विपक्ष ने सरकार के इस फैसले को फिजूलखर्ची करार दिया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









