
आर्टिकल-370: भारत को बदनाम करने के लिए PAK ने बनाई टूलकिट, लिया दूतावासों का सहारा
AajTak
5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था. पाकिस्तान की अलग-अलग देशों में मौजूद एंबेसी लगातार कुछ दिनों से कश्मीर को लेकर प्रोपोगेंडा मैसेज सोशल मीडिया पर चला रही हैं. पाकिस्तान की चाइना, बेल्जियम, जापान, यूक्रेन, अमेरिका में मौजूद एंबेसी लगातार कश्मीर को लेकर और अनुच्छे 370 हटाए जाने को लेकर प्रोपोगेंडा मैसेज ट्वीट कर रही हैं.
भारत के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए पाकिस्तान में बनाए गए 'टूल किट' को आजतक ने एक्सपोज किया है. 5 अगस्त को कश्मीर के मसले पर दुनियाभर में भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान ने बड़ी साजिश रची थी. पाकिस्तानी एजेंसियां अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए धारा-370 हटाए जाने का विरोध करने ने जुटी हैं और इसकी आड़ में भारत को बदमान करने की साजिश में लगी हुई हैं.
बता दें कि 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था. पाकिस्तान की अलग-अलग देशों में मौजूद एंबेसी लगातार कुछ दिनों से कश्मीर को लेकर प्रोपोगेंडा मैसेज सोशल मीडिया पर चला रही हैं. पाकिस्तान की चाइना, बेल्जियम, जापान, यूक्रेन, बर्मिंघम, दुबई, ऑस्ट्रिया, इटली, डेनमार्क, जर्मनी, अमेरिका में मौजूद एंबेसी लगातार कश्मीर को लेकर और अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर प्रोपेगेंडा मैसेज ट्वीट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ झूठ फैला रही हैं.
आजतक ने 5 अगस्त को ट्वीटर स्ट्रोम (Tweeter Strome) फैलाने की बड़ी साजिश का खुलासा किया है. भारतीय खुफिया एजंसियों ने पाकिस्तान की इस हरकत का डोजियर तैयार किया है. 5 अगस्त को लेकर खुफिया एजेंसियां भी एक्टिव हो गई हैं.
पाकिस्तान का प्लान था कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने की बरसी पर भारत विरोधी भावनाओं को भड़काया जाएगा, इसके लिए पाकिस्तानी टूलकिट का इस्तेमाल किए जाने की तैयारी थी. कई देशों में पाकिस्तानी दूतावास सोशल मीडिया पर भ्रामक मैसेज पोस्ट कर रहे हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








