
आरा जेल में 6 घंटे तक हुई छापेमारी, 8 मोबाइल, पांच सिमकार्ड और नशीले पदार्थ मिले
AajTak
जिला प्रशासन को इंटेलिजेंस से इनपुट मिले थे कि कई ऐसी घटनाएं जिले में जो हो रही है, जिसके तार जेल से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. इसके बाद भोजपुर डीएम राज कुमार और एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जेल में छापेमारी की गई. कारागार में तैनात पुलिसकर्मी से लेकर बंदियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
बिहार के आरा मंडल कारा में सोमवार सुबह से ही विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. करीब 6 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान जेल में बंद कैदियों के पास से 8 मोबाइल, 5 सिमकार्ड, 4 चार्जर, 1 कैंची और भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ 15 हजार नगद बरामद किए गए हैं.
भोजपुर जिलाधिकारी राज कुमार और एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में इस छापेमारी अभियान को चलाया गया था. इधर, जेल में छापेमारी की सूचना मिलते ही मंडल कारागार में तैनात पुलिसकर्मी से लेकर बंदियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के बाद जेल में छापेमारी की गई है. जिला प्रशासन को इंटेलिजेंस से इनपुट मिले थे कि कई ऐसी घटनाएं जिले में जो हो रही है, जिसके तार जेल से जुड़े होने की बात सामने आ रही है.
विशेष रिपोर्ट के बाद की गई छापेमारी
इसके बाद डीएम और एसपी ने आरा सदर एसडीएम ज्योति नाथ सहदेव और एएसपी हिमांशु कुमार को त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल में छापेमारी करने का निर्देश दिया. छापेमारी के दौरान मोबाइल, सिमकार्ड, चार्जर, कैंची के अलावा भारी मात्रा में मादक पदार्थ और 15 हजार कैश बरामद किया गया.
इस मामले में जिलाधिकारी राज कुमार ने बताया, “स्पेशल रिपोर्ट के बाद जेल में छापेमारी की गई है. एसपी ने मैसेज भेजकर जेल में चल रही छापेमारी में 15 हजार रुपए नगद बरामद होने की जानकारी भी दी है. फिलहाल बरामद सामाग्री को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.”

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











