
आराम की नौकरी के लिए बेस्ट है दुनिया का ये शहर, दुबई में कराते हैं खूब काम
AajTak
Kisi ने तीन श्रेणियों में शहरों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में Work Life Balance के हिसाब से ओस्लो को सबसे अच्छा शहर बताया गया है. सिंगापुर को Work From Home के लिहाज से बेहरीन बताया गया है. दुबई सबसे Overworked शहर है.
बुधवार को एक मोबाइल एक्सेस टेक्नोलॉजी कंपनी Kisi ने एक स्टडी की रिपोर्ट जारी की है जिसमें तीन श्रेणियों में विश्व के10 शहरों को सूचीबद्ध किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया कि विश्व में वर्क लाइफ बैलेंस के हिसाब से नॉर्वे की राजधानी ओस्लो सबसे अच्छी जगह है. वहीं, इस स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है दुबई सबसे अधिक काम करने वाले लोगों (Overworked) का शहर है. वर्क फ्रॉम होम के लिहाज से सिंगापुर को सबसे बेहतर बताया गया है.
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस स्टडी में वर्क इंटेंसिटी और शहर में रहने की क्षमता के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, सस्ती रहने की लागत और पर्याप्त आराम जैसे कारकों को ध्यान में रखा गया है.
2022 में Work Life Balance के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ 10 शहरों की सूची निकाली गई है जिसमें ओस्लो शीर्ष पर है. इस लिस्ट के पांच शीर्ष शहर हैं- ओस्लो, बर्न, हेलसिंकी, ज्यूरिख और कोपेनहेगन.
वर्क फ्रॉम होम के लिहाज से विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ शहर
कोविड महामारी के दौरान कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी. कर्मचारियों को भी काम करने की ये नई व्यवस्था काफी पसंद आ रही है और कोविड के बाद भी कई कंपनियां वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे रही हैं.
2022 में वर्क फ्रॉम होम के लिहाज से सिंगापुर को सर्वश्रेष्ठ शहर बताया गया है. 10 शहरों की लिस्ट में सर्वश्रेष्ठ पांच शहर हैं- सिंगापुर, वाशिंगटन, ऑस्टिन, बर्न और ज्यूरिख.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








