
आरती सिंह ने की मास्क पहनने की अपील- सरकार 10वीं-12वीं से बचा सकती है, 13वीं से नहीं
AajTak
स्टार्स भी किसी ना किसी तरह से फैंस को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह ने भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है.
कोरोना वायरस से देशभर के लोगों का बुरा हाल हो गया है. लोग अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं और काफी ज्यादा लाचार नजर आ रहे हैं. फिर से कई जगहों पर सख्त लॉकडाउन लगाने को लेकर जद्दोजहद देखने को मिल रही है तो बहुत सी जगह ऐसी भी हैं जहां पर लॉकडाउन लगाने की कवायद भी शुरू हो गई है. ऐसे मौके पर सभी को आग्रह किया जा रहा है कि वे मास्क लगाएं और पूरी सावधानी बरतें. स्टार्स भी किसी ना किसी तरह से फैंस को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह ने भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है. आरती सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम शेयर कर फैंस को कोरोना के प्रति सावधान किया है और मास्क लगाने की अपील की है. उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का एक फनी मीम शेयर किया है. इसमें मौजूदा समय में कोरोना के चलते कैंसल हुए 10वीं और 12वीं के एग्जाम को भी जिक्र में लाया गया है. फोटो पर लिखा है कि- ''कृपया मास्क पहन कर घर से निकलें. सरकार आपको 10वीं और 12वीं से बचा सकती है, 13वीं से नहीं.'' वैसे तो ये एक जोक है मगर इसके पीछे की जो गहराई छिपी है इसे समझे जाने की जरूरत है. आज न्यू नॉर्मल को एक्सेप्ट करना, मास्क लगाना, सेनिटाइजर यूज करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना कितना जरूरी हो गया है ये समझे जाने की जरूरत है.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










