
आम लोगों के लिए खोला गया राजस्थान विधानसभा भवन का म्यूजियम, फ्री में मिलेगी एंट्री
AajTak
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अब आम लोग भी विधानसभा भवन में म्यूजियम ऑफ पॉलिटिकल नैरेटिव का दौरा कर सकेंगे. इसमें कहा गया है कि आगंतुक गेट नंबर सात से आधार कार्ड दिखाकर विधानसभा परिसर में नि:शुल्क प्रवेश कर सकते हैं. म्यूजियम शनिवार को छोड़कर सभी दिनों में खुला रहेगा.
आम लोग अब राजस्थान विधानसभा भवन में म्यूजियम ऑफ पॉलिटिकल नैरेटिव का दौरा कर सकेंगे. शनिवार को इसे खोलने के लिए 'विधानसभा जनदर्शन' कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इंटरनेशनल म्यूजियम डे पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि म्यूजियम लोगों को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का एक सेतु है. यह इतिहास, कला, विज्ञान, संस्कृति और राजनीति के अनूठे संग्रह का भंडार भी है.
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अब आम लोग भी विधानसभा भवन में म्यूजियम ऑफ पॉलिटिकल नैरेटिव का दौरा कर सकेंगे. इसमें कहा गया है कि आगंतुक गेट नंबर सात से आधार कार्ड दिखाकर विधानसभा परिसर में नि:शुल्क प्रवेश कर सकते हैं. म्यूजियम शनिवार को छोड़कर सभी दिनों में खुला रहेगा.
बता दें कि म्यूजियम में राजस्थान के अतीत और वर्तमान के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक इतिहास को दिखाने के अलावा पिछले 70 वर्षों की प्रमुख घटनाओं को भी दिखाया गया है. देवनानी ने लोगों से म्यूजियम देखने और देश एवं प्रदेश की राजनीतिक विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अतीत को जानकर, वर्तमान को समझकर और भविष्य को नई दिशा देकर राष्ट्र के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए.
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के समावेश से निर्मित यह म्यूजियम नई पीढ़ी के लिए विधानसभा की कार्यप्रणाली और एक सामान्य नागरिक से जनता के प्रतिनिधि बनने तक की यात्रा को जानने के लिए प्रेरणा का निरंतर स्रोत है. कार्यक्रम के पहले दिन महारानी कॉलेज के राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों ने म्यूजियम का भ्रमण किया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











