
आम जनता को लगा महंगाई का पंच, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बाद बढ़े CNG-PNG के दाम
Zee News
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद सीएनजी और पीएनजी (CNG-PNG Price) के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद लोग रसोई से लेकर कारोबार तक महंगाई की मार झेल रहे हैं, क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम पहले से बढ़े हुए हैं.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में सीएनजी और पीएनजी (CNG-PNG Price) के दाम बढ़ गए हैं. सीएनजी और पीएनजी 2 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई हैं. दिल्ली में आज (13 अक्टूबर) से सीएनजी की कीमत 49.76 रुपये प्रति किलो हो गई है. सीएनजी और पीएनजी के दाम 12 दिन में दूसरी बार बढ़े हैं. गैस के दाम बढ़ने से रसोई से लेकर कारोबार तक महंगाई की मार लोग झेल रहे हैं, जबकि पेट्रोल और डीजल के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं.
सीएनजी और पीएनजी (CNG-PNG Price) की कीमतें इस साल 5वीं बार बढ़ाई गई हैं. इसके बाद दिल्ली में सीएनजी 49.76 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि पीएनजी की कीमत 35.11 रुपये प्रति SCM हो गई है. वहीं गुरुग्राम में सीएनजी 58.20 रुपये प्रति हो गया है, जबकि पीएनजी 33.31 रुपये प्रति SCM हो गया है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










