
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर लगाया दफ्तर की जासूसी का आरोप
AajTak
सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि ये लोग राष्ट्रीय दफ़्तर में क्यों आ रहे हैं? अक्सर कई लोग पार्टी दफ़्तर में आकर पूछताछ करते हैं. भारत देश में लगातार एक राष्ट्रीय दल के राष्ट्रीय कार्यालय की जासूसी हो रही है. केंद्र सरकार जवाब दे.
आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी दफ्तर की जासूसी का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पर आम आदमी पार्टी दफ्तर की जासूसी करा रही है. प्रेस कांफ्रेंस कर सौरभ भारद्वाज ने कुछ वीडियो दिखाए. आप नेता ने 1.30 बजे का एक वीडियो दिखाया जिसमें 4 लोग पार्टी ऑफिस के बाहर से जाते हुए और 1.35 पर लौटते हुए नजर आ रहे हैं.
सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि इस बीच 4 लोगों के अलावा 3 लोग पार्टी दफ़्तर के अंदर घुसे और बाहर आकर पहले से मौजूद 4 लोगों से मिले. खूफिया एजेंसी के लोग हैं जिन्हें सरकार ने रखा होगा. पार्टी दफ़्तर के एंट्री गेट पर रजिस्टर पर एंट्री नही की.
सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि ये लोग राष्ट्रीय दफ़्तर में क्यों आ रहे हैं? अक्सर कई लोग पार्टी दफ़्तर में आकर पूछताछ करते हैं. भारत देश में लगातार एक राष्ट्रीय दल के राष्ट्रीय कार्यालय की जासूसी हो रही है. केंद्र सरकार जवाब दे.
उन्होंने कहा कि ये गम्भीर मामला है. आम आदमी पार्टी दफ़्तर से BJP की केंद्र सरकार को क्या लेना देना है? केंद्र सरकार इनके बारे में मुंह बन्द कर लेगी. और न पुलिस जवाब देगी. भारद्वाज ने कहा कि हम पुलिस से शिकायत करेंगे तो पुलिस भी मुस्कुराएगी, हमारे पास सिर्फ वीडियो है. समस्या ये है कि सुरक्षा किस से मांगें?
हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे भारद्वाज बता दें कि जिस प्राचीन हनुमान मंदिर को ध्वस्त करने का LG ने आदेश दिया है, उसी मंदिर में AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज पिछले दिनों हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे. मंदिर ध्वस्त न करने की मांग को लेकर एलजी को पत्र भी लिखा. मटियाला स्थित छावला के प्राचीन हनुमान मंदिर को ध्वस्त न करने की मांग को लेकर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









