
आमिर खान ने रिवील की फिल्म 'सितारे जमीं पर' की कहानी, बोले- 'तारे जमीं पर' से काफी ज्यादा आगे
AajTak
आमिर ने तारे जमीं पर' में महत्वपूर्ण किरदार निभाने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी किया था. अब आमिर इसका एक स्पिरिचुअल सीक्वल 'सितारे जमीं पर' लेकर आ रहे हैं जिसे आर.एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. एक नए इंटरव्यू में आमिर ने कहा है कि सीक्वल की कहानी, ऑरिजिनल फिल्म से दस गुना आगे है.
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीं पर' 2007 में रिलीज हुई थी और ये एक बिलकुल अलग तरह की कहानी पर्दे पर लेकर आई. एक डिस्लेक्सिक बच्चे की इस कहानी ने लोगों को खूब इमोशनल किया और लोग अपनी सोच में बदलाव के साथ थिएटर्स से बाहर निकले.
आमिर ने फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी किया था और दर्शील सफारी के काम को बहुत सराहा गया था. अब आमिर इसका एक स्पिरिचुअल सीक्वल 'सितारे जमीं पर' लेकर आ रहे हैं जिसे आर.एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. एक नए इंटरव्यू में आमिर ने कहा है कि सीक्वल की कहानी, ऑरिजिनल फिल्म से दस गुना आगे है.
बहुत हंसाएगी 'सितारे जमीं पर' द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया, 'ये एक बहुत प्यारी कहानी है. मैं इसे सबसे बेहतर इस तरह बता सकता हूं कि 'तारे जमीं पर' एक बहुत इमोशनल फिल्म थी जो आपको बहुत रुलाती है. 'सितारे जमीं पर' आपको हंसाती है, ये एक मजेदार फिल्म है. (दोनों की) थीम बहुत एक जैसी है, डिफरेंट एबिलिटी वाले लोगों पर, जिनकी इंटेलिजेंस डिफरेंट है, या उनके चैलेन्ज डिफरेंट हैं. लेकिन इसमें इमोशंस की बजाय हंसी है.'
ऐसी है फिल्म की कहानी आमिर ने कहा कि 'तारे जमीं पर' ने जिस तरह डिफरेंटली एबल्ड लोगों के टॉपिक को डील किया था, सीक्वल उससे आगे जाता है. उन्होंने आगे कहा, 'कई तरीकों से, मुझे लगता है कि ये 'तारे जमीं पर' से बहुत आगे है क्योंकि इसमें जो व्यक्ति चैलेंज के साथ था, ईशान, उसे मेरे किरदार ने मदद की थी. 'सितारे जमीं पर' में दस लोग हैं जो चैलेंज के साथ हैं, वो मुझे मदद कर रहे हैं, जो कथित तौर पर 'नॉर्मल' व्यक्ति है. इसलिए मुझे लगता है कि ये बहुत आगे जाती है. मुझे उम्मीद है ये अच्छी निकलेगी.'
बता दें, अमोल गुप्ते की लिखी 'तारे जमीं पर', 8 साल के एक बच्चे, ईशान की कहानी थी. ये बच्चा पढ़ाई में बहुत खराब था और इसके मार्क्स बहुत कम आते थे. जबकि वो एक गिफ्टेड आर्टिस्ट था. आमिर खान ने फिल्म में एक टीचर, राम शंकर निकुंभ का किरदार निभाया था, जो ईशान को डिस्लेक्सिया से डील करने में मदद करता है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










