
आमिर खान को उन्हीं के ऑफिस से निकाला बाहर, सुनील ग्रोवर ने बांटा बोनस, प्रैंक ने चौंकाया
AajTak
सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की ऐसी मिमिक्री की कि वीर दास भी धोखा खा गए. मजाक में असली आमिर खान को ही उनके ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को उनके ही ऑफिस से धक्के मारकर बाहर निकाला गया. एक वीडियो सामने आया जहां उन्हें उन्हीं के सिक्योरिटी गार्ड्स पकड़कर बाहर ले जाते दिखाई दिए, लेकिन ऐसा क्यों हुआ. इसके पीछे एक मजेदार कहानी है.
कई बार प्रमोशन के लिए बनाए गए छोटे-छोटे वीडियो पूरे शो या फिल्म से भी ज्यादा मजेदार निकल जाते हैं. कुछ ऐसा ही हो रहा है सुनील ग्रोवर और आमिर खान वाले इस नए वीडियो के साथ, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
क्लिप में आमिर खान की आने वाली प्रोडक्शन ‘हैप्पी पटेल’ के प्रमोशन के लिए बनाई गई है. वीडियो में सुनील ग्रोवर एक बार फिर आमिर खान की जबरदस्त मिमिक्री करते नजर आते हैं. इस बार मजाक एक लेवल और आगे चला जाता है. सुनील न सिर्फ वीर दास को बेवकूफ बना देते हैं, बल्कि असली आमिर खान को ही उनके ऑफिस से बाहर निकलवा देते हैं.
ऐसे खुलता है पूरा मजाक
वीडियो की शुरुआत होती है, जब वीर दास आमिर खान के ऑफिस में एंट्री करते हैं. अंदर कुर्सी पर बैठे हैं सुनील ग्रोवर, जो बिल्कुल आमिर खान की तरह कपड़े पहने हुए हैं और पूरी तरह उनके किरदार में घुसे हुए हैं. वीर को पहले थोड़ा शक होता है, जैसे उन्हें कुछ गड़बड़ लग रही हो, लेकिन सुनील एक पल के लिए भी अपने किरदार से बाहर नहीं आते.
आमिर बने सुनील, वीर दास की जमकर तारीफ करते हैं. वो ‘हैप्पी पटेल’ फिल्म के लिए वीर को बधाई देते हैं, जो उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है और जिसमें वह खुद भी अहम रोल में हैं. सुनील कहते हैं- मुझे तुम पर बहुत गर्व है. क्या फिल्म बनाई है तुमने.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










