
आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म 'महाराज' से हटा बैन, Netflix पर हुई रिलीज
AajTak
खबर आ रही है कि तीन दिन तक चली सुनवाई के बाद फिल्म की रिलीज पर से रोक हटा दी गई है. हालांकि, अबतक ये नहीं बताया गया है कि आखिर फिल्म रिलीज कब होगी.
आमिर खान के लाडले बेटे जुनैद खान फिल्म 'महाराज' से डेब्यू करने वाले हैं. ये फिल्म बीते 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने इसपर स्टे लगा दिया. कुछ लोगों को इसमें दिखाए जाने वाले कई सीन पर आपत्ति थी. कोर्ट ने नोटिस जारी कर कहा था कि इस फिल्म की रिलीज पर अभी के लिए रोक लगा दी जाए.
फिल्म से हटाया गया स्टे ऑर्डर पर अब खबर आ रही है कि तीन दिन तक चली सुनवाई के बाद फिल्म की रिलीज पर से रोक हटा दी गई है. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये रिलीज भी हो चुकी है. फैन्स इसे देख सकते हैं.
क्या था मामला? भगवान कृष्ण और वल्लभचार्य के भक्तों ने 'महाराज' फिल्म पर पेटीशन फाइल की है. पेटीशन में लिखा गया है कि ये फिल्म 1862 के लाइबल महाराज केस पर आधारित है जो पब्लिक ऑर्डर पर खराब असर डालती है. साथ ही इसमें कहा गया है कि ये फिल्म हिंदू धर्म को भी आहत करती है.
पेटीशनर भरत मांडलिया और बाकी के लोगों ने इसे दर्ज कराया है. इनका प्रतिनिधित्व एडवोकेट मिहिर जोशी और केयूर गांधी ने किया है. उन्होंने जस्टिस को बताया कि बॉम्बे के सुप्रीम कोर्ट के अंग्रेज न्यायाधीशों द्वारा लिया गया फैसला हिंदू धर्म की निंदा करता है. साथ ही भगवान कृष्ण के साथ-साथ भक्ति गीतों के खिलाफ गंभीर रूप से निंदनीय टिप्पणियां करता है. हम लोगों ने फिल्ममेकर्स से फिल्म की रिलीज से पहले प्राइवेट स्क्रीनिंग की डिमांड की थी, लेकिन उसपर कोई जवाब नहीं आया.
150 साल से ज्यादा पुरानी कहानी लेकर आ रही 'महाराज' में जुनैद ने जर्नलिस्ट करसनदास मूलजी का किरदार निभाया है. फिल्म में जुनैद के सामने जयदीप विलेन के रोल में हैं. 'महाराज' की रिलीज डेट पास आई तो सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने और नेटफ्लिक्स का बॉयकॉट की डिमांड वाले हैशटैग ट्रेंड करने लगे.
लोग आरोप लगा रहे हैं कि ये फिल्म और नेटफ्लिक्स 'एंटी हिंदू' कॉन्टेंट प्रमोट कर रही है. विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सनातन धर्म का अपमान नहीं सहा जाएगा. 'महाराज' फिल्म को बैन किया जाए. #BoycottNetflix.'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










