
आमिर खान के नक्शेकदम पर चलीं वरीना हुसैन, क्विट किया सोशल मीडिया
AajTak
एक्ट्रेस सोशल मीडिया को अलविदा कह चुकी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट के जरिए फैन्स को दी. बता दें कि वरीना हुसैन ने अपडेट दिया है कि वह खुद को सोशल मीडिया से दूर कर रही हैं, लेकिन उनकी टीम यह सुनिश्चित करेगी कि फैन्स को प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती रहे.
बॉलीवुड की यंग और खूबसूरत एक्ट्रेस वरीना हुसैन ने कुछ दिनों पहले ही अपनी एक फोटो शेयर की थी और फैन्स को सरप्राइज किया था. अब उन्होंने एक शॉकिंग न्यूज देकर उन्हें निराश कर दिया है. दरअसल, एक्ट्रेस सोशल मीडिया को अलविदा कह चुकी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट के जरिए फैन्स को दी. बता दें कि वरीना हुसैन ने अपडेट दिया है कि वह खुद को सोशल मीडिया से दूर कर रही हैं, लेकिन उनकी टीम यह सुनिश्चित करेगी कि फैन्स को प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती रहे. वरीना हुसैन के करीब 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वरीना अक्सर सोशल मीडिया पर ऑन और ऑफ होती रही हैं. पिछले साल भी वरीना ने एक महीने के लिए सोशल मीडिया को क्विट कर दिया था. उन्होंने खुद के इस स्टेप को 'सोशल मीडिया डीटॉक्स' बताया था. आमिर के नक्शेकदम पर चलीं एक्ट्रेस वरीना हुसैन सुपरस्टार आमिर खान के नक्शेकदम पर चल पड़ी हैं. आमिर खान भी सोशल मीडिया क्विट कर चुके हैं. इसकी जानकारी एक्टर ने फैन्स को पोस्ट के जरिए दी थी. आमिर ने अपने जन्मदिन के अगले दिन ही यह कदम उठाया था. अब वरीना ने यह कदम उठाया है. इंटरव्यूज में भी वरीना ने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि वह कभी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रही हैं. पिछले महीनों में फैन्स ने एक्ट्रेस को बटन वाले फोन का भी इस्तेमाल करते स्पॉट किया था और उनसे कई ने सवाल भी पूछे थे. वरीना ने जो पोस्ट लिखी है, उसमें उन्होंने लिखा कि जैसा आमिर खान सर भी कहते हैं, इस ढोंग से दूरी बनाते हैं.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










