
आमिर खान के घर में कौन है बड़े बेटे जुनैद खान का सबसे बड़ा क्रिटिक, एक्टर ने बताया
AajTak
फिल्म 'महाराज' में जुनैद खान ने पत्रकार करसंदास मुलजी का रोल निभाया है, जिन्होंने समाज के बदलाव में बड़ा योगदान दिया था. जुनैद खान फिल्मी परिवार से आते हैं. ऐसे में आजतक ने उनसे बात की. बातचीत के दौरान जुनैद ने बताया कि घर में उनका सबसे बड़ा क्रिटिक कौन है.
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'महाराज' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है. फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले तो वहीं जुनैद के काम को सराहा गया. फिल्म में जुनैद ने जाने-माने पत्रकार रहे करसंदास मुलजी का रोल निभाया है, जिन्होंने समाज के बदलाव में बड़ा योगदान दिया था. जुनैद खान थिएटर में भी काम कर चुके हैं. वो फिल्मी परिवार से आते हैं. ऐसे में इंडिया टुडे/आजतक ने उनसे बात की. बातचीत के दौरान जुनैद ने बताया कि घर में उनका सबसे बड़ा क्रिटिक कौन है.
जुनैद ने कही ये बात
जुनैद ने कहा, 'हम घर पर फिल्मों के बारे में ज्यादा बातें नहीं करते हैं. लेकिन मुझे ये पता है कि आयरा, मेरी बहन मुझे हर तरह से सपोर्ट करती है. मैं खुशकिस्मत हूं क्योंकि मैं बहुत सपोर्टिव परिवार से आती हूं. और वो जो जैसा है उसे वैसा ही कहने में हिचकिचाते नहीं हैं. मेरे पापा (आमिर खान) भी कहते हैं कि देखो मुझे ऐसा लगता है, लेकिन तुम वो करो जो तुम्हें ठीक लगता है. यही मां के साथ भी है. तो हां, मैं समझता हूं कि सभी बहुत सपोर्टिव हैं और अपनी आलोचना से मुझे प्रोत्साहित करते हैं. तो उस तरह से मैं बहुत खुद को खुशकिस्मत समझता हूं.'
पिता संग हाइट डिफरेंस पर क्या बोले जुनैद?
जुनैद खान अपने पिता आमिर खान जैसे न तो दिखते हैं और न ही एक्ट करते हैं. ऐसे में उनसे उनके और पिता आमिर के बीच लंबाई में फर्क और फिल्म में एक्टिंग का स्टाइल अलग होने के बारे में पूछा गया. जवाब में जुनैद ने कहा, 'मैं इसे तारीफ मानूंगा (हंसते हुए). नहीं, मुझे नहीं पता इस बात का जवाब कैसे दिया जाए क्योंकि ये सोच-समझकर की गई चीज नहीं है. मुझे लगता है कि एक परफॉर्मर के रूम में हम सभी अलग होते हैं. वो बेहतरीन एक्टर हैं. असल में बहुत बार उनकी दो फिल्मों को देखकर आप नहीं कह पाएंगे कि वो एक ही इंसान हैं. तो हां, हम काफी अलग परफॉर्मर हैं.'
इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










