
'आबादी बढ़ानी है तो विदेश से लानी होंगी Virgin लड़कियां', बयान वायरल होते ही विवादों में घिरा ये नेता
AajTak
दक्षिण कोरिया के एक नेता ने ऐसा विचित्र बयान दिया है, जिसकी चहुंओर आलोचना हो रही है. उसने अपने देश की आबादी बढ़ाने के लिए दूसरे देशों से लड़कियों को इंपोर्ट करने की बात कही है.
साउथ कोरिया की के एक नेता के बयान की वैश्विक स्तर पर निंदा हो रही है. अब पार्टी ने भी उस नेता पर कार्रवाई की है. वहां की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपीके)के जिन्दो काउंटी के प्रमुख किम ही-सू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. क्योंकि, उस नेता ने देश की घटती आबादी से निपटने के लिए जो उपाय बताए, उसे काफी लोग शर्मनाक बता रहे हैं.
आरटी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किम ही-सू ने कहा कि देश की अबादी बढ़ाने के लिए विदेशों से "वर्जिन लड़कियों का आयात" करने पड़ेगा. पार्टी ने किम के इस विवादास्पद टिप्पणी के बाद उत्पन्न स्थिति पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक बुलाई. इस बयानों ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया था और इन्हें व्यापक रूप से अनुचित तथा महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना गया.
दक्षिणी द्वीप काउंटी के प्रमुख किम ही-सू ने पिछले बुधवार को दक्षिण जेओला प्रांत और देश के छठे सबसे बड़े महानगर ग्वांगजू के बीच प्रशासनिक एकीकरण पर एक मीटिंग के दौरान विवादास्पद टिप्पणी की थी. उसने कहा कि अगर ग्वांगजू और दक्षिण जेओला का एकीकरण हो जाता है, तो हमें जनसंख्या कम होने की समस्य से निपटने के लिए कानून बनाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: वो महिला कौन है? जिसका नाम एपस्टीन ने वसीयत में लिखा, मरने से पहले उसे ही कॉल किया था
आगे उसने कहा कि अगर इससे भी काम नहीं बनता है, तो शायद हमें श्रीलंका या वियतनाम जैसे देशों से युवा कुंवारी लड़कियों को आयात करना चाहिए, ताकि ग्रामीण इलाकों के कुंवारे लड़के शादी कर सकें. ये टिप्पणियां तुरंत वायरल हो गईं, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। अधिकारी पर लैंगिक भेदभाव और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया गया. इसके बाद पार्टी ने एक मीटिंग में किम को निष्कासित करने का फैसला लिया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








