
आफत की बारिश... असम में 78 तो नेपाल में 62 की मौत, नैनीताल और गोवा में आज भी स्कूलों की छुट्टी
AajTak
गोवा, उत्तराखंड से लेकर राजस्थान और करीब-करीब पूरी उत्तर भारत में बारिश के चलते लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं. असम में अब तक बाढ़-बारिश के कारण 78 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं पड़ोसी देश नेपाल में भी 62 लोग मारे जा चुके हैं.
उत्तराखंड से लेकर नेपाल तक बारिश का कहर जारी है. भीषण बारिश के कारण असम में 8 लोगों की और मौत हो गई है, जिसके बाद अब तक बाढ़-बारिश के कारण असम में मृतकों की संख्या 78 हो गई है. हालात इतने खराब हैं कि असम में बारिश के कारण 28 जिलों के करीब 23 लाख लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. किसी के घर में बारिश का पानी घुस गया है तो वहीं कई लोग अपना घर-द्वार छोड़कर राहत शिविर में रहने के लिए मजबूर हैं.
बारिश के कारण गोवा की हालत भी खराब है. सड़कों के साथ-साथ जगह-जगह लोगों के घरों में भी पानी भर गया है. भारी बारिश को देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पूरे राज्य में सोमवार को 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. हालांकि, इस दौरान सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर आने के लिए कहा गया है.
नैनीताल: 6वें दिन स्कूल की छुट्टी
वहीं, उत्तराखंड में हालात ऐसे ही बने हुए हैं. नैनीताल में भारी बारिश के चलते लगातार छठे दिन प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए बागेश्वर जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी में भी 8 जुलाई को छुट्टी का ऐलान कर दिया है. भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी बारिश के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है. वहां अब तक 62 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं.
असम में हालात काफी बदतर
असम में बाढ़ के कारण आठ और लोगों की मौत हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक धुबरी और नलबाड़ी में दो-दो मौतें हुईं हैं, जबकि कछार, ग्वालपाड़ा, धेमाजी और शिवसागर में एक-एक मौत हुई है. इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 78 पहुंच गया है. बाढ़-बारिश के कारण अब तक असम के 22 लाख 74 हजार 289 लोग प्रभावित हुए हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











