
'आप व्यस्त हैं तो..', जयशंकर की तीखी बात का सिद्धारमैया ने दिया तंज से जवाब
AajTak
सूडान में चल रहे गृहयुद्ध में कई भारतीय फंसे हुए हैं. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने इसे लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि सरकार भारतीयों को वहां से निकालने में निष्क्रियता दिखा रही है. जवाब में विदेश मंत्री जयशंकर ने पलटवार करते हुए कहा कि वो फंसे भारतीयों पर राजनीति न करें.
विदेश मंत्री एस जयशंकर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के बीच मंगलवार शाम को सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर ट्विटर युद्ध छिड़ गया. सिद्धारमैया ने कर्नाटक के आदिवासी समुदाय के 31 लोगों को गृहयुद्ध में फंसे सूडान से वापस लाने में सरकार की निष्क्रियता का आरोप लगाया जिसके बाद दोनों नेताओं में ट्विटर पर गरमागरम बहस छिड़ गई. सिद्धारमैया ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'ऐसी खबरें हैं कि कर्नाटक के 31 लोग जो हक्की पिक्की जनजाति के हैं, सूडान में फंसे हैं जहां गृहयुद्ध चल रहा है.'
उन्होंने ट्वीट में सरकार पर आरोप लगाया कि सूडान में इन जनजातियों के पास खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं है और सरकार ने अभी तक उन्हें वापस लाने के लिए कार्रवाई शुरू नहीं की है.
उनके आरोपों पर एस जयशंकर ने तीखा पलटवार करते हुए ट्वीट किया, 'आपके ट्वीट से स्तब्ध हूं. जीवन दांव पर है...राजनीति मत कीजिए.' जयशंकर ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि सूडान में 14 अप्रैल से गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय दूतावास लगातार वहां फंसे भारतीयों के संपर्क में है.
उन्होंने लिखा कि सुरक्षा कारणों से वहां फंसे भारतीयों की जानकारी को साझा नहीं किया जा सकता. सूडान में भयंकर गोलीबारी चल रही है जिस कारण वहां फंसे भारतीयों का कहीं आना-जाना रुका है.
'फंसे लोगों का राजनीतिकरण गैर जिम्मेदाराना'
जयशंकर ने सिद्धारमैया की आलोचना करते हुए आगे लिखा, 'वहीं फंसे लोगों की स्थिति का राजनीतिकरण करना आपके लिए घोर गैर जिम्मेदाराना है. चुनावी लक्ष्यों के लिए ऐसा करना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









