
आपने नहीं कराया अपने बच्चे का Aadhaar अपडेट? UIDAI ने बनाया प्लान... अब स्कूल में ही होगा काम!
AajTak
Aadhaar Update In Schools: वयस्कों का सफेद रंग का आधार कार्ड हो या फिर बच्चों का नीले रंग का आधार कार्ड, दोनों को ही अपडेट कराना जरूरी होता है. बाल आधार के मामले में 5-7 साल के बीच बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है.
आज आधार कार्ड (Aadhaar Card) न सिर्फ पहचान के लिए बल्कि तमाम जरूरी कामों के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन चुका है. स्कूल में बच्चे का एडमिशन हो या बैंक अकाउंट में खाता खुलवाना और या फिर किसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, सभी जगह आधार की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इसमें आपकी जानकारी का अपडेटेड होना बेहद जरूरी है और न केवल वयस्कों के लिए, बल्कि बच्चों के आधार के लिए भी ये नियम लागू है.
5 से 7 साल के बच्चों के बाल आधार (Baal Aadhaar) का बायोमैट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य हैं, नहीं तो ये बंद किया जा सकता है. अब UIDAI ने इस काम को आसान बनाने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत बाल आधार अपडेट कराने के लिए Aadhaar Center जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ये जरूरी काम उसके स्कूल में ही फटाफट हो जाएगा. आइए जानते हैं क्या तैयार है यूनीक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की...
स्कूलों में भेजी जाएंगी बायोमेट्रिक मशीनें पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, UIDAI जल्द ही स्कूलों के माध्यम से बच्चों के आधार कार्ड (Child Aadhaar Card) का बायोमेट्रिक अपडेट शुरू करने की योजना बना रहा है. इसके तहत हर जिले में बायोमेट्रिक मशीनें भेजी जाएंगी और यहां से उन्हें एक स्कूल से दूसरे स्थानीय स्कूल में भेजकर चरणबद्ध तरीके से ये काम पूरा किया जाएगा. रिपोर्ट में आधार संस्था से जुड़े एक टॉप लेवल अधिकारी ने इस तैयारी से जुड़ी ये जानकारी शेयर की है.
2 महीने बाद शुरू हो जाएगा काम आधार अथॉरिटी की ओर से स्कूलों के जरिए आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Update In School) को लेकर काम शुरू हो गया है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार की मानें तो दो महीने बाद ये काम शुरू किया जा सकता है और चरणबद्ध तरीके से बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट शुरू करने की परियोजना पर काम जारी है. इससे जुड़े अपडेट के बारे में बताते हुए कुमार ने कहा कि अभी हम इस तकनीक का परीक्षण कर रहे हैं और यह 45-60 दिनों में तैयार हो जाएगी.
7 करोड़ से ज्यादा बाल आधार अपडेट नहीं भुवनेश कुमार ने बताया कि जिन बच्चों का आधार कार्ड अभी तक बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हुआ है, उनका आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और ये अब करीब 7 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. उन्होंने आगे कहा कि 5 साल से ज्यादा उम्र के सभी बच्चों के लिए Aadhaar Biometric Update अनिवार्य है और इस बढ़ते आंकड़े के मद्देनजर ही यूआईडीएआई ने स्कूलों के माध्यम से बिना देरी के इस काम को करने का प्लान तैयार किया है.
नहीं तो बंद हो जाएगा आधार कार्ड UIDAI की ओर से लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से अलर्ट जारी किया जा रहा है और इसमें अभिभावकों से कहा जा रहा है कि अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट से स्कूल एडमिशन, प्रवेश परीक्षा, स्कॉलरशिप और DBT Benefits तक आसान पहुंच संभव होगी. इसके साथ ही अथॉरिटी ने हिदायत देते हुए कहा कि समय पर 7 साल से बड़े बच्चे का Aadhaar Biometric Update अपडेट न होने की स्थिति में उसका आधार डिएक्टिवेट किया जा सकता है और वो तमाम लाभों से वंचित रह सकता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










