
आपदा में अवसर का फायदा उठा रहा चीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की भारत में हुई कमीं, उसने बढ़ा दिए दाम
Zee News
भारत में मेडिकल सप्लाई की मांग बढ़ी है. इसकी पूर्ति के लिए भारत की कई कंपनियों ने चीन में ऑर्डर दिए हैं. लेकिन चीन लगातार उनके दाम बढ़ा रहा है. भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमीं हुई तो चीन ने उसके दाम बढ़ा दिए.
नई दिल्ली/बीजिंग: कोरोना महामारी भारत में कहर बनकर टूटी है. इस महामारी की पहली लहर ने भारत ने पूरी दुनिया का साथ दिया और जरूरी दवाइयों के साथ ही मेडिकल सहायता पूरी दुनिया में भेजी. लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भारत खुद परेशानियों में घिरा हुआ है. हालांकि पूरी दुनिया भारत की मदद के लिए आगे आई है, लेकिन चीन ने इसे भी आपदा में अवसर की तरह मौके के रूप में देखा है. और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के दाम बढ़ा दिए हैं. भारत में मेडिकल सप्लाई की मांग बढ़ी है. इसकी पूर्ति के लिए भारत की कई कंपनियों ने चीन में ऑर्डर दिए हैं. लेकिन चीन लगातार उनके दाम बढ़ा रहा है. भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमीं हुई तो चीन ने उसके दाम बढ़ा दिए. हालांकि अब इस पर चीन ने अपनी सफाई दी है. चीन ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय कंपनियों ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसी कोविड-19 मेडिकल सप्लाई के ऑर्डर चीनी कंपनियों को दिए हैं. इनकी बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए उन्हें यूरोप से कच्चे माल का आयात करना पड़ रहा है. इसलिए इस तरह की कुछ वस्तुओं के दाम बढ़े हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










