
आपके लिए जानलेवा हो सकते हैं ये 10 नैचुरल फूड, जान लें खतरा
AajTak
क्या आप जानते हैं कि कुछ नैचुरल फूड आपकी उम्र बढ़ाने की बजाय आपके लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं. इनकी गुठली से लेकर पत्तियों तक में खतरनाक कैमिकल और जहरीले पदार्थों से भरे हैं.
हेल्दी और लॉन्ग लाइफ के लिए लोग नैचुरल फूड पर भरोसा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ नैचुरल फूड आपकी उम्र बढ़ाने की बजाए तेजी से मौत के दरवाजे तक लेकर जा सकते हैं. इनकी गुठली से लेकर पत्तियों तक में खतरनाक कैमिकल और जहरीले पदार्थ मौजूद होते हैं. इसलिए आपको इनकी क्वांटिटी और रेसिपी के साथ-साथ ये अच्छी तरह पता होना चाहिए कि इनके किस हिस्से को खाने से आपकी जान जा सकती है. चेरी- मेंस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेरी की गुठली हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है. इसकी कठोर गुठली न सिर्फ आपके दांतों को खराब करती है, बल्कि इसमें मौजूद सायनोजैनिक नाम का तत्व क्रश होने के बाद सायनाइड नाम के कैमिकल कंपाउंड में तब्दील हो जाता है. 'ब्रिटिश कोलंबिया ड्रिग एंड पॉयजनस इंफॉर्मेशन सेंटर' के मुताबिक, जहरीले तत्वों से भरी इस गुठली को मुंह में तोड़े बिना ही इस स्वादिष्ट फल का मजा लें. पफर फिश- पफर फिश को ब्लो फिश या फुगु भी कहा जाता है. ये मछली दिखने में ही बेहद खतरनाक लगती है. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, इस मछली की त्वचा और अंग में जहरीले तत्व पाए जाते हैं. इसमें मौजूद टेट्रोडोटॉक्सिन नाम के विषैले तत्व से आपकी मांसपेशियों को पैरालाइज हो सकता है और सांस की तकलीफ के चलते आपकी मौत हो सकती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












