
आपके बच्चों का हर शौक होगा पूरा, बस पता होनी चाहिए ये 3 स्कीम!
AajTak
अगर आप भी अपने बच्चों के फ्यूचर को आर्थिक तौर पर सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको इन 3 योजनाओं के बारे में पता होना चाहिए, जो आपके पढ़ाई से लेकर शादी तक के हर खर्च को पूरा करेगा.
वित्तीय सुरक्षा अब पहले से ज्यादा जरूरी हो चुकी है. माता-पिता अपने बच्चों को आर्थिक मजबूत बनाने के लिए प्लानिंग, उसके जन्म के कुछ साल बाद से ही शुरू करने लगे हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य की भी लागत लगातार बढ़ रही हैं, इस कारण शुरू से ही फाइनेंशियल प्लानिंग करना और भी अहम हो जाता है. यहां 3 ऐसे स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के बारे में बताया गया है, जिसे अभी शुरू करके आप भविष्य में अपने की हर जरूरत पूरी कर सकते हैं.
सुकन्या समृद्धि योजना सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) अपकी बच्ची के फ्यूचर को सिक्योर करने फेमस सरकार सपोर्टिव सेविंग स्कीम है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल के तहत शुरू की गई यह योजना टैक्स बेनिफिट के साथ-साथ स्माल सेविंग स्कीम्स में सबसे अधिक ब्याज भी देती है.
अभी इस योजना में 8.2% की ब्याज दिया जा रहा है, जो इसे माता-पिता के लिए सबसे अधिक लाभकारी विकल्पों में से एक बनाता है. इस स्कीम के तहत आप सिर्फ 250 रुपये से खाता खोल सकते हैं और यह स्कीम 21 साल बात मैच्योर होती है. इस कारण ये हाई एजुकेशन या मैरिज जैसे लॉन्गटर्म लक्ष्यों के लिए बेहतर स्कीम है.
बच्चों के लिए सावधि जमा कम रिस्क वाले निवेश विकल्प में सावधि जमा या FD एक बेहतर स्कीम मानी जाती है. इसे आप बैंक से लेकर पोस्ट ऑफिस तक में खुलवा सकते हैं. एफडी, नियमित बचत खातों की तुलना में गारंटीकृत रिटर्न और अधिक ब्याज दर प्रदान करते हैं. कुछ बैंक बच्चों के लिए खासतौर से डिजाइन की गई स्पेशल FD योजनाएं पेश करते हैं, जिनकी ब्याज दरें अक्सर थोड़ी अधिक होती हैं. ये योजनाएं माता-पिता को एकमुश्त राशि अलग रखने में मदद करती हैं जो एक निश्चित अवधि में लगातार बढ़ती रहती है, जिससे बच्चों को एक विश्वसनीय वित्तीय सुरक्षा मिलती है.
NPS वात्सल्य योजना एनपीएस वात्सल्य योजना उन माता-पिता के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो अपने बच्चे के लिए लॉन्गटर्म में मोटा पैसा बनाना चाहते हैं. यह योजना माता-पिता या अभिभावकों को नाबालिग के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली खाता खोलने की अनुमति देती है. जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो खाता अपने आप ही स्टैंडर्ड NPS अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है.
न्यूनतम सालाना निवेश 1,000 रुपये है, और इसकी कोई ऊपरी सीमा नहीं है. ब्याज दर 9.5% से 10% के बीच है. यह पैसा कई वर्षों तक निवेशित रहता है, इसलिए यह चक्रवृद्धि ब्याज के पावर से मोटा पैसा जमा हो जाता है. इससे बच्चों को कम उम्र से ही एक मजबूत रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद मिलती है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










