
आपके फोन को कोई और कर रहा है यूज? कैसे हो रहा है क्लोनिंग का ये खेल
AajTak
Phone Clone: आपकी पैकेट में रखा फोन क्या कोई और भी यूज कर सकता है. कई बार देखा गया है कि एक ही IMEI नंबर के दो फोन्स मार्केट में मौजदू हैं. अब सवाल आता है कि ये फोन क्लोनिंग होती कैसे है. दरअसल, इसके लिए भी यूजर्स ही जिम्मेदार होते हैं. कुछ फीचर्स के लालच में यूजर्स इसका शिकार हो जाते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
क्या आपको लगता है कि आपका फोन सिर्फ आप ही यूज कर रहे हैं? हैकर्स आपके फोन को बड़ी ही आसानी से क्लोन कर सकते हैं. कई लोग इस तरह की प्रॉब्लम से परेशान हैं. एक iPhone यूजर ने इस बारे में Apple Discussions के बारे में जानकारी दी है कि कैसे उसके फोन को क्लोन करके यूज किया जा रहा है.
यूजर ने बताया कि उसके फोन से कॉल आ या जा नहीं रही थी. हालांकि, यूजर अपने फोन का इस्तेमाल इंटरनेट चलाने के लिए कर सकता था. यूजर ने बताया कि एक रात उसके फोन पर नोटिफिकेशन आया कि फोन एक्टिवेट है.
इसके अलावा यूजर के साथ पिछले दो साल में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जो संदिग्ध थी. यूजर की मानें तो ऐसा लगता है कि उसके iPhone क्रेडेंशियल्स किसी और के हाथ लग गए हैं और इनका इस्तेमाल क्लोन iPhone पर किया जा रहा है. यूजर ने लिखा कि उसे डर है कि जिस शख्स के पास ये डिटेल्स है वो इनका इस्तेमाल किस तरह से कर रहा होगा.
ये भी पढ़ें- दुनिया का सबसे बड़ा Data Leak, 26 अरब अकाउंट्स में आपका नाम तो नहीं? ऐसे करें चेक
डिवाइस को क्लोन करने वाले के पास यूजर का लॉगइन क्रेडेंशियल्स, स्मॉल बिजनेस इंफो और IMEI की डिटेल्स मौजूद हैं. अब सवाल आता है कि यूजर का फोन क्लोन हुआ कैसे है. किसी फोन के क्लोन होने में जेलब्रेक या रूट (Android फोन्स) का बड़ा रोल होता है. दरअसल, कई लोग iPhone को जेलब्रेक करके यूज करते हैं.
जैसे ही कोई जेलब्रेक करके फोन को यूज करता है, उसे कई ऐसे फीचर्स का एक्सेस मिलता है, जो सामान्य रूप से नहीं मिलता है. इसे आप किसी एंड्रॉयड फोन को रूट करने की तरह समझ सकते हैं. अगर आप अपने फोन को रूट करके या फिर जेलब्रेक करके यूज करते हैं, तो आपका डिवाइस क्लोन हो जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










