
'आपकी लाइफ की वैल्यू नहीं होगी, हमारे पेट्रोल की तो है...' पंप पर लगा No Smoking का ये बोर्ड वायरल
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक पेट्रोल पंप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह है पेट्रोल पंप पर लगा हुआ पोस्टर. ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि आखिर क्या लिखा है इस पोस्टर पर जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है.
सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी वो वीडियो आपको खूब हंसाते हैं तो, कभी खूब रुलाते हैं. इन दिनों पेट्रोल पंप का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर मानों कोहराम मच गया है. पंप पर लगे इस पोस्टर ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया है.
वैसे तो किसी भी पेट्रोल पंप पर धूम्रपान निषेध के सिंपल पोस्टर लगे रहते हैं लेकिन इस पोस्टर में चेतावनी के साथ एक ऐसी लाइन लिखी थी कि जो भी इस पढ़ रहा है, वह हंसने पर मजबूर हो जा रहा है और साथ ही इस लाइन को देखकर हैरान भी हैं.
पोस्ट में क्या लिखा था?
वीडियो में लगे पोस्टर में लिखा है कि धूम्रपान निषेध, आपकी जिंदगी भले ही बेकार हो, लेकिन हमारा पेट्रोल बहुत महंगा है. इस पोस्टर को देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ओर जहां धूम्रपान से होने वाली गंभीर बीमारी को लेकर लोगों को सतर्क किया गया है, तो उन्हीं लोगों को ताना भी दिया जा रहा है. पेट्रोल जैसी ज्वलनशील वस्तु के पास धूम्रपान करना बहुत खतरनाक हो सकता है. इस बात हर कोई जानता है लेकिन लोग कभी फॉलो नहीं करते हैं, लेकिन इस पोस्टर ने चेतावनी को अलग अंदाज में लिख लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
खूब हंस रहे हैं यूजर्स
इस वीडियो को देखने के बाद से लोग खूब हंस रहे हैं. सोशल मीडिया रेडिट पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है. वहीं, अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कई यूजर ने तो पेट्रोल पंप मालिक को एक पुरस्कार की बात कही है. इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं. दूसरे यूजर ने इस पोस्टर की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज दोपहर मैं आराम से बाइक चला रहा था, तभी मैं पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुका. पता नहीं क्यों, लेकिन मुझे लगा जैसे यह व्यक्तिगत अनुभव था, इसलिए मैंने सोचा कि इसे शेयर करूं क्योंकि मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है और उस समय यह मजेदार भी लगा था.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








