
आपकी तंदूरी रोटी से बिगड़ रही दिल्ली की हवा! सरकार को लेना पड़ा एक्शन, ढाबों और होटलों को सख्त हिदायत
AajTak
दिल्ली में खराब बनी हुई एयर क्वालिटी को देखते हुए तंदूर में कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने वायु प्रदूषण कानून के तहत आदेश जारी कर सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को केवल बिजली, गैस या अन्य स्वच्छ ईंधन से चलने वाले तंदूर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं.
दिल्ली में लगातार खराब बनी हुई एयर क्वालिटी के बीच तंदूर में कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने आदेश जारी कर शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और खुले में खाने-पीने की दुकानों में कोयला और लकड़ी से चलने वाले तंदूर पर प्रतिबंध अनिवार्य कर दिया है.
यह आदेश वायु प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण कानून 1981 की धारा 31(ए) के तहत जारी किया गया है. इसके तहत सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सिर्फ बिजली, गैस या अन्य स्वच्छ ईंधन से चलने वाले उपकरणों का ही इस्तेमाल करना होगा.
प्रदूषण के लिए कोयला बड़ा जिम्मेदार
प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कहा है कि दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार तय मानकों से ऊपर बना हुआ है और कोयले से होने वाली खाना पकाने की प्रक्रिया स्थानीय प्रदूषण का एक बड़ा कारण है. यह निर्देश पहले से लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत दिए गए प्रावधानों के अनुरूप हैं, जिसमें तंदूर में कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक को पहले चरण की कार्रवाई माना गया है.
सभी विभागों को सख्ती से पालन करना होगा नियम
समिति ने जून 2022 में स्वीकृत ईंधन सूची और 21 नवंबर 2023 को संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का हवाला देते हुए कहा है कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी विभागों को इन नियमों का सख्ती से पालन कराना होगा.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








