
'आपका अफेयर चल रहा है?' गोविंदा से भांजे का सीधा सवाल, मामी के आरोपों पर बोले- अजीब...
AajTak
सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कई आरोप लगाए हैं. सुनीता कई दफा गोविंदा के अफेयर को लेकर बात कर चुकी हैं. ऐसे में अब गोविंदा के भांजे ने उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी हेडलाइन्स में बनी रहती है. लंबे समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें हैं. सुनीता भी कई बार ओपनली गोविंदा पर चीटिंग के आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने गोविंदा के अफेयर को लेकर कई दफा हिंट दिए हैं. अब सुनीता के आरोपों पर गोविंदा के भांजे ने रिएक्ट किया है.
अफेयर की खबरों पर क्या बोले एक्टर के भांजे?
गोविंदा और सुनीता की शादी में चल रही खटपट के बीच अब गोविंदा के भांजे और एक्टर विनय आनंद ने मामा-मामी के रिश्ते पर बात की है. विनय ने कहा कि उन्होंने अपने मामा से डायरेक्टली उनकी डेटिंग को लेकर सवाल किया था और गोविंदा ने भी उन्हें काफी ईमानदारी से जवाब दिया.
हिंदी रश संग बातचीत में विनय आनंद ने कहा कि वो मामा गोविंदा के बारे में चल रही अफवाहों के बारे में उन्हीं से पूछना चाहते थे, लेकिन वो उन्हें यह महसूस नहीं कराना चाहते थे कि वो उनकी पर्सनल लाइफ में दखल दे रहे हैं. मगर अंत में उन्होंने एक्टर से इस बारे में पूछ ही लिया.
सुनीता की बातों से हैरान गोविंदा के भांजे
विनय बोले- मैंने उनसे सिर्फ एक बार पूछा कि क्या आपका किसी के साथ अफेयर चल रहा है? उन्होंने मुझसे कहा- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है. जब गोविंदा ने मना कर दिया, तो मैंने उनकी बात मान ली. लेकिन जब मैं मामी के इंटरव्यू देखता हूं, तो मुझे थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि हमने उन्हें हमेशा गोविंदा का सम्मान करते हुए देखा है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












