
आधे देश में जल प्रलय! रिकॉर्ड तोड़ बारिश से हाहाकार, जिंदगी बेहाल, देखें
AajTak
हमारे देश में इस समय मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण आपातकाल जैसी स्थिति है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित आठ राज्यों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. नदियां उफान पर हैं और बांध भर गए हैं. हजारों घर, पुल, सड़कें और रेल की पटरियां पानी में डूब गई हैं. कई वाहन सैलाब में बह गए हैं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











