
आधिकारिक जीत से पहले ही लगा बधाइयों का तांता, जीत गई दीदी हार गए दादा
Zee News
बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस दमदार वापसी कर रही है.भाजपा की इस हार को देखते हुए कई राजनीतिक हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए ममता बनर्जी को जीत की घोषणा होने से पहले ही सोशल मीडिया पर बधाइयां देना शुरू कर दिया.
नई दिल्ली: रविवार, 2 मई के दिन की शुरुआत से ही सभी की नजरें पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर टिकी थी. अब दिन खत्म होने के साथ-साथ तस्वीर भी लगभग साफ हो चुकी है. यह माना जाने लगा है कि बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) दमदार वापसी करने जा रही है. इन चुनावों में सबसे अहम नंदीग्राम विधानसभा सीट रहीं, जहां बीजेपी के शुवेंदु अधिकारी (दादा) का मुकाबला सीधा ममता बनर्जी से था. Congratulations to the Chief Minister of West Bengal, Didi on her party’s victory in West Bengal assembly elections. My best wishes to her for her next tenure. Congratulations Tigress of Bengal.. ओ दीदी, दीदी ओ दीदी! प. बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू सुश्री ममता बनर्जी जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! ममता बनर्जी ने शुवेंदु अधिकारी को कड़ी टक्कर दी है. लेकिन नंदीग्राम से शुवेंदु को जीत हासिल हुई. हालांकि, पूरे बंगाल में सिर्फ टीएमसी की जीत की ही गूंज है. ऐसे में भाजपा की इस हार को देखते हुए कई राजनीतिक हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए ममता बनर्जी को जीत की घोषणा होने से पहले ही सोशल मीडिया पर बधाइयां देना शुरू कर दिया. दिलचस्प बात तो यह है कि ममता दीदी को बधाई देने वालों में सिर्फ आम यूजर्स ही नहीं, बल्कि बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी शुमार हैं. — Rajnath Singh (@rajnathsingh) — Sanjay Raut (@rautsanjay61) ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुँहतोड़ जवाब है।
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










