
आधार से जुड़ी यह सर्विस हुई बंद, जाने कैसे मिलेगा नया PVC आधार कार्ड
Zee News
पहले आधार कार्ड के खो जाने या किसी दूसरे तरह से डैमेज होने के बाद भी मुताअल्लिका वेबसाइट से नया आधार कार्ड डाउनलोड करके उसे प्रिंट कर लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्यूंकि यूआईडीएआई ने अब यह खिदमत बंद कर दी है
नई दिल्ली. हिन्दुस्तान के किसी भी शहरी के लिए आधार कार्ड की कितनी अहमीयत है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है. यह आपका एक मुस्तकिल पहचान पत्र होता है. किसी भी जगह अपनी पहचान बताने के लिए एक सरकारी दस्तावेज के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसमें किसी तरह की गलती या बदलाव होने पर पहले इसे आसानी से ठीक कर लिया जाता था. आधार कार्ड के खो जाने या किसी दूसरे तरह से डैमेज होने के बाद भी मुताअल्लिका वेबसाइट से नया आधार कार्ड डाउनलोड करके उसे प्रिंट कर लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा यूआईडीएआई ने अब यह खिदमत बंद कर दी है. आधार की वेबसाइट से नया कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करने के लिए अब आपको दूसरे तरीकों को इस्तेमाल करना होगा. क्या है नया नियम आधार कार्ड के इस नए जाब्ते की जानकारी सोशल मीडिया पर एक शख्स के पूछे गए सवाल के बाद सामने आई है. दरअसल, एक शख्स ने ट्विटर के जरिए सवाल पूछा था कि क्या मैं अपना आधार कार्ड री-प्रिंट कर सकता हूं? तो इस सवाल के जवाब में आधार हेल्प सेंटर ने बताया कि यह खिदमत अब बंद कर दी गई है. आप आधार पीवीसी कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. अगर आप इसे फ्लेक्सिबल पेपर फॉर्मेट में रखना चाहते हैं तो आप ई-आधार का प्रिंट निकलवा सकते हैं.’ पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के लिए क्या करें ऑनलाइन आधार पीवीसी कार्ड बनवाना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले आधार र्काड के ऑफ़फिशियल वेबसाइट पर जाकर पीवीसी कार्ड वाले लिंक पर जाना होगा। यहां आधार कार्ड से मुताअल्लिक सभी जरूरी जानकारी भरनी होती है. फॉर्म भरने के पहले ओटीपी मंगवाकर इस प्रोसेस को शुरु करना होता है. इसमें एक मामूली रकम भी फीस के तौर पर ऑनलाइन जमा करनी होती है. अमल पूरा होने के बाद स्पीड पोस्ट के जरिए यह आपके घर भेज दिया जाता है. नया क्या है इसमें पीवीसी आधार कार्ड पुराने आधार कार्ड से मुखतलिफ किस्म का होता है. यह एक प्लास्टिक का कार्ड है जिसमे कई दीगर खूबियां भी हैं. दरअसल, इस कार्ड में क्यूआर कार्ड और एक होलोग्राम लगा होता है. ये सब इस कार्ड को काफी जदीद बनाता है. इस कार्ड को आसानी से अपने पास रखा जा सकता है और इसके खराब होने का अंदेशा भी नहीं रहता है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










