
आधार का विस्तार... अब इस रेलवे स्टेशन पर Aadhaar से जुड़े होंगे काम, सांसद की मौजूदगी में शुरुआत!
AajTak
नया आधार कार्ड (New Aadhaar Card) बनवाना हो या फिर इसमें कोई बदलाव कराना, आप इन आधार सेवा केंद्रों के जरिए सप्ताह के सातों दिन सेवाएं ले सकते हैं. UIDAI ने देश 53 बड़े शहरों में कुल 114 आधार सेवा केंद्र खोलने का प्लान तैयार किया है. आधार सेंटर पर तमाम सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
आधार (Aadhaar) आज के समय में हमारी पहचान का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक बन गया है. इसके बिना बैंकिंग सर्विस से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाना मुश्किल है. आधार कार्ड 12 अंकों के यूनिक नंबर के साथ आता, जिसे UIDAI द्वारा जारी किया जाता है. UIDAI आधार से जुड़ी सर्विस को आसानी से लोगों तक पहुंचाने के लिए देश के हर इलाके में अपने सेंटर खोल रहा है. आज झारखंड की राजधानी रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर आधार सुविधा केंद्र की शुरुआत हुई है.
रांची रेलवे स्टेशन पर खुला आधार केंद्र
रांची के आधार ऑफिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर हटिया रेलवे स्टेशन पर खुले नए आधार केंद्र की जानकारी दी. आधार ऑफिस ने अपने ट्वीट में लिखा- 'सांसद रांची संजय सेठ, माननीया सांसद राज्य सभा महुआ माजी और हटिया के विधायक नवीन जयसवाल और DRM प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में हटिया स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस में आधार केंद्र का शुभारंभ किया गया'.
UIDAI का ये बड़ा प्लान
UIDAI ने देश 53 बड़े शहरों में कुल 114 आधार सेवा केंद्र खोलने का प्लान तैयार किया है. ये आधार सेवा केंद्र देश के सभी मेट्रो सिटी, सभी राज्यों की राजधानियों और केंद्र शासित प्रदेशों में खोले जाएंगे. फिलहाल, देश में संचालित आधार सेवा केंद्रों की बात करें तो इनकी कुल संख्या 88 है, जिन्हें बढ़ाने की तैयारी की गई है. आधार से जुड़े कामों के लिए सेवा केंद्र के अलावा देश भर में 35,000 से ज्यादा आधार सेंटर भी चल रहे हैं, जिनका संचालन बैंक, पोस्ट ऑफिस और राज्य और सरकारों द्वारा किया जा रहा है.
आधार सेंटर पर करा सकते हैं ये काम

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










