
आदिवासी महिलाओं की बदली जिंदगी! फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर शुरू
Zee News
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का आगाज़ किया.
Ranchi: रांची में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत आजीविका उपलब्धता दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभारंभ किया. दीदी हेल्पलाइन राज्य का पहला कॉल सेंटर होगा, जिसका संचालन सखी मंडल की दीदियों के जरिये किया जाएगा. इस हेल्पलाइन में सखी मंडल की दीदियों को कॉल सेंटर के कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया गया है. दारू-हड़िया निर्माण छोड़ आजीविका के वैकल्पिक साधनों से जुड़ने के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने किया महिलाओं को सम्मानित। राज्यभर में 13 हज़ार से ज्यादा महिलाओं को फूलो झानो आर्शीवाद अभियान से जोड़ा गया है। Spreading Smile of Prosperity. Beneficiaries of Phulo Jhano Ashirwad abhiyan after felicitation by Hon’ble CM . Smiling faces depicting the confidence of women who are now self reliant.
दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर की शुरुआत फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत सखी मंडल के तहत काम कर रही महिलाओं को आजीविका उपलब्ध कराने के लिए किया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान हड़िया-दारू बिक्री-निर्माण का काम छोड़ आजीविका के अन्य विकल्प का चयन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और साड़ी देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही कार्यक्रम में 'बीमा कराएं अभियान' के तहत सखी मंडल की करीब 25 लाख बहनों का बीमा भी कराया गया. — JSLPS, Rural Development Dept, Jharkhand (@onlineJSLPS)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








