
'आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई को समझते हैं', पाकिस्तान में ईरान के मिसाइल अटैक पर भारत का बयान
AajTak
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'यह मामला ईरान और पाकिस्तान के बीच का है. जहां तक भारत की बात है. आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो टॉलरेंस वाली है. हम उन एक्शन को समझते हैं जिन्हें देश आत्मरक्षा में लेता है.
पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर ईरान ने मंगलवार को एयरस्ट्राइक की थी. इस पर अब भारत का भी बयान आ गया है. भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हम मानते हैं कि इस एक्शन का फैसला आत्मरक्षा में लिया गया था.
विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि ईरान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद इस पर भारत की प्रतिक्रिया मीडिया द्वारा मांगी जा रही है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'ये मामला ईरान और पाकिस्तान के बीच का है. जहां तक भारत की बात है. आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो टॉलरेंस वाली है. हम उन एक्शन को समझते हैं जिन्हें देश आत्मरक्षा में लेता है.'
बता दें कि ये बयान पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा से सटे देश के अशांत प्रांत में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक सदस्य को गोली मारे जाने की घटना के कुछ घंटों के भीतर आया है. बता दें कि बलूचिस्तान में जैश अल-अद्ल के ठिकानों पर ईरान की एयरस्ट्राइक के बाद ये हमला किया गया है.
एयरस्ट्राइक पर क्या बोला था ईरान?
इस पूरे घटनाक्रम पर ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने कहा था कि हमने पाकिस्तान के भीतर आतंकी संगठन पर हमला किया. इसका गाजा से कोई लेना-देना नहीं है. हम हमास को आतंकी संगठन नहीं चाहते. हमास फिलिस्तीन की आजादी के लिए एक प्रतिरोधी समूह है.
दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमि फोरस से इतर इस मामले पर सवाल किया गया था. उन्होंने कहा था कि ईरान ने किसी पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया. हमने सिर्फ जैश अल-अदल के ठिकानों पर ही हमला किया था.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











