
आतिशी, सुनीता केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज... दिल्ली के संभावित CM चेहरों में सबसे ज्यादा चर्चा में कौन
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं. कथित शराब घोटाले में उन्हें ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था. आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि सीएम केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे. लेकिन जानकार इसे अव्यवहारिक मान रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर केजरीवाल इस्तीफा देते हैं तो उनकी जगह कौन मुख्यमंत्री बनेगा?
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की रिमांड में हैं. केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता भले ही जेल से चलाने की बात कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने साफ कर दिया था कि जेल से सरकार नहीं चलेगी.
फिलहाल, सीएम केजरीवाल 1 अप्रैल तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे. और अगर उनकी रिमांड आगे बढ़ती है तो हो सकता है कि केजरीवाल की जगह कोई और मुख्यमंत्री बने. पर कौन? अभी तीन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है और उनमें मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम शामिल है.
हालांकि, अभी कुछ भी साफ नहीं है और सिर्फ अटकलें ही चल रहीं हैं. ऐसे में इंडिया टुडे/आजतक ने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑनलाइन सर्च डेटा का एनालिसिस कर लोगों का मूड समझने की कोशिश की.
कथित शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नेता दावा कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बना सकती है.
हालांकि, आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे. लेकिन जानकारों का मानना है कि इससे सरकारी कामकाज में गंभीर बाधा आ सकती है और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी उठ सकती है.
एनालिसिस से पता चलता है कि मंत्री आतिशी अपने साथियों से कहीं आगे हैं. दूसरे नंबर पर सीएम केजरीवाल की आईआरएस पत्नी सुनीता केजरीवाल हैं. वहीं, सौरभ भारद्वाज तीसरे नंबर पर हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











