
आतिशी...राघव के साथ CM केजरीवाल की अहम बैठक, क्राइम ब्रांच के एक्शन के बीच CM हाउस में मंथन
AajTak
आतिशी, राघव चड्ढा और प्रियंका कक्कड़ अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे. क्राइम ब्रांच के एक्शन के बीच सीएम हाउस में अहम बैठक हुई. बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा थोड़ी देर बाद सीएम हाउस से निकल गए, लेकिन आतिशी और प्रियंका वहीं मौजूद हैं.
AAP और दिल्ली पुलिस के बीच रार बढ़ती जा रही है. आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त के दावे के बाद क्राइम ब्रांच की टीम मुख्यमंत्री कार्यालय को नोटिस सर्व करने के बाद आज मंत्री आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची. पुलिस की टीम जब आतिशी के आवास पर पहुंची तब वह अपने घर पर मौजूद नहीं थीं. इस घटनाक्रम के बाद आतिशी, राघव चड्ढा और प्रियंका कक्कड़ अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे. क्राइम ब्रांच के एक्शन के बीच सीएम हाउस में अहम बैठक हुई. बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा थोड़ी देर बाद सीएम हाउस से निकल गए, लेकिन आतिशी और प्रियंका वहीं मौजूद हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि आज क्राइम ब्रांच की टीम जब आतिशी के आवास पर पहुंची तब वह घर पर मौजूद नहीं थीं. AAP के सूत्रों ने बताया कि आतिशी ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को नोटिस प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टीम आतिशी को नोटिस देने के लिए दोबारा जाएगी. आज सुबह वह अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं.
पहले केजरीवाल फिर आतिशी को नोटिस भेजा
इससे एक दिन पहले क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा था, जिसमें उनसे उनके दावों की जांच में तीन दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया था कि भाजपा ने 7 आप विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया था.
क्या था AAP नेताओं का दावा?
बता दें कि 27 जनवरी को केजरीवाल और आतिशी ने दावा किया था कि बीजेपी AAP सरकार को गिराने के लिए 25-25 करोड़ रुपये और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट की पेशकश करके आप विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है. हालांकि बीजेपी ने आरोपों को खारिज कर दिया था, साथ ही इन दावों को "झूठा" और "निराधार" बताया था और मुख्यमंत्री को अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने की चुनौती दी थी.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








