
आतंक पर फाइनल स्ट्राइक की तैयारी! पढ़ें- पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार के बड़े एक्शन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के ठीक बाद बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए, इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की मौजूदगी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तीनों सेनाओं के प्रमुख की हाईलेवल मीटिंग हुई. ये मीटिंग 150 मिनट तक चली. इसमें जवाबी कार्रवाई के हर विकल्पों पर चर्चा हुई. जिसमें थल, जल और वायु सभी तरह के सैन्य विकल्पों पर बातचीत हुई.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश एक सुर में बड़े और कड़े एक्शन की मांग कर रहा है. देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दहशतगर्दों, दहशतगर्दों के आकाओं और आतंकवाद के संरक्षकों के समूल नाश का ऐलान कर चुके हैं. अब लोगों के मन में सवाल है कि आतंक के खिलाफ भारत का एक्शन क्या होगा? क्या ये एक्शन इतना बड़ा होगा कि आतंकियों और पाकिस्तान को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.
पहलगाम आतंकी हमले के चंद घंटों बाद मोदी सरकार ने 7 बड़े संकेत दिए हैं. संकेत नंबर-1 प्रधानमंत्री मोदी विदेशी दौरा छोड़ वापस लौटे. संकेत नंबर-2 वापस लौटते ही एयरपोर्ट पर पीएम की बैठक हुई. संकेत नंबर-3 गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा. संकेत नंबर-4 आतंकी हमले पर सीसीएस की इमरजेंसी मीटिंग. संकेत नंबर-5 पहलगाम हमले पर रक्षामंत्री का बड़ा ऐलान. संकेत नंबर-6 दुनिया के बड़े राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम की बातचीत. संकेत नंबर-7 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख का दौरा रद्द किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के ठीक बाद बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए, इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की मौजूदगी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तीनों सेनाओं के प्रमुख की हाईलेवल मीटिंग हुई. ये मीटिंग 150 मिनट तक चली. इसमें जवाबी कार्रवाई के हर विकल्पों पर चर्चा हुई. जिसमें थल, जल और वायु सभी तरह के सैन्य विकल्पों पर बातचीत हुई. सीसीएस की मीटिंग में रक्षामंत्री की तरफ से तीनों सेना प्रमुख और एनएसए से मिले सभी विकल्पों की जानकारी दी गई. यानी बदले का ब्लूप्रिंट करीब-करीब तैयार है. बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फाइनल ऑर्डर का इंतजार है.
CCS की मीटिंग बुधवार शाम को हुई. इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताया. मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ 5 कड़े फैसले लिए गए. पहला भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित ऑटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद किया जाएगा. जिससे दोनों देशों के बीच सीमित आवाजाही भी रुक जाएगी. दूसरा फैसला- पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास अब बंद किया जाएगा. तीसरा फैसला- इंडस वॉटर ट्रीटी को भी रोक दिया है. इसका असर पाकिस्तान को काफी बड़े स्तर पर होगा. चौथा फैसला- भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. पांचवां फैसला- अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगा. वहीं, दुनिया के तमाम राष्ट्राध्यक्षों का भारत को खुला सपोर्ट है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन किया है. हमले के चंद घंटों के बाद हॉटलाइन पर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत हो चुकी है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दहशतगर्दों को अंजाम तक पहुंचने की लड़ाई में साथ देने का ऐलान किया है. फ्रांस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, इटली और साउदी अरब समेत तमाम मुल्क भारत के साथ खड़े है.
डिफेंस एक्सपर्ट मानते है कि अबकी बार भारत के पास पीओके पर सीधी चढ़ाई का सबसे बड़ा सैन्य विकल्प मौजूद है. यानी पीओके पर मोदी सरकार की तरफ से कोई बड़ा ऑर्डर आ सकता है. पीओके पर सैन्य कार्रवाई के विकल्प की वजह भी है. LOC के करीब पीओके में आतंक के 42 लॉन्चिंग पैड एक्टिव हैं. आतंक के लॉन्चिंग पैड में 110 से 130 दहशतगर्द मौजूद हैं. पीओके के लॉन्चिंग पैड पर बड़ी सैन्य कार्रवाई संभव है. डिफेंस एक्सपर्ट मानते हैं कि पीओके वापस लेने का वक्त आ गया. पीओके वापस लेने के लिए पाकिस्तान से युद्ध का विकल्प खुला है. पीओके पर एक्शन से पाकिस्तान के नापाक मसूबों पर पानी फिरेगा.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








