
आतंक की भयावह तस्वीर! दिल्ली धमाके के दो दिन बाद 300 मीटर दूर टीन शेड पर मिला कटा हुआ हाथ
AajTak
न्यू लाजपत राय मार्केट दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लाल किले के ठीक सामने स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स का मार्केट है. यहां सस्ते सामान खरीदने की चाहत में देश भर से व्यापारी आते हैं. इसी दुकान के टीन के शेड पर धमाके में उड़ा हाथ का एक टुकड़ा मिला है.
दिल्ली ब्लास्ट को हुए 2 दिन से ज्यादा गुजर चुके हैं. लेकिन दिल्ली पुलिस समेत जांच एजेंसियां अभी भी सबूत और बॉडी पार्ट्स की तलाश कर रही हैं. आज सुबह ब्लास्ट साइट से 300 मीटर दूर एक दुकान की छत पर एक इंसान का हाथ मिला है. धमाके में उड़कर शरीर से अलग हो गया ये हाथ न्यू राजपत राय मार्केट में एक दुकान की छत पर गिरा पड़ा था.
ये हाथ क्षत-विक्षत अवस्था में है. दिल्ली पुलिस ने आज इलाके की जांच के दौरान इस इस बॉडी पार्ट्स को बरामद किया है. अब पुलिस के सामने एक बार फिर से इस 'कटे हाथ' की पहचान स्थापित करने की चुनौती है.
न्यू लाजपत राय मार्केट दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लाल किले के ठीक सामने स्थित एक प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार है. यह घड़ियों, मोबाइल फोन, कंपोनेंट्स और गैजेट्स का प्रमुख केंद्र है, जहां देशभर से व्यापारी आते हैं और थोक माल खरीदते हैं. यहां संकरी गलियों में सैकड़ों दुकानें हैं, जहां सस्ते दामों पर सामान मिलता है.
लाल किले मेट्रो स्टेशनसे पैदल दूरी पर होने से यहां पहुंच आसान है. हाल ही में 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद ये बाजार बंद था. लेकिन अब यहां स्थिति सामान्य हो रही है.
दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 13 हो चुकी है. इनमें से 10 लोगों की पहचान हो चुकी है. इनमें से 9 नागरिक हैं और 1 आतंकी डॉ उमर मोहम्मद है. इस हमले में जिस शख्स की अभी मौत हुई है उसका नाम बिलाल है. बिलाल वेंटीलेटर पर था.
उमर मोहम्मद ही वो शख्स था जो ब्लास्ट के दौरान कार चला रहा था. कार में धमाके के बाद इस दहशतगर्द के चिथड़े चिथड़े उड़ गए. जांच एजेंसियों ने कार से उसके बॉडी पार्ट्स बरामद किए थे. इसका मिलान डॉ उमर की मां से लिए गए सैंपल से किया गया. दोनों ही सैंपल मैच किया गया. इसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि कार चला रहा शख्स आतंकी उमर मोहम्मद ही था.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











