
आतंकी साजिश से नहीं झुकेगा इंडिया! कर्नल, मेजर और DSP लिख गए बहादुरी की एक नई कहानी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ऑपरेशन अब भी जारी है. उधर आतंकी ऑपरेशन में कर्नल-मेजर-डीएसपी की शहादत से देश सन्न है..। लोग गमशुदा हैं...तो गुस्सा भी भारी है. डीएसपी हुमायूं भट्ट के परिजन शोक में हैं. शहीद कर्नल के पंचकूला में घर वाले मातम में हैं. बाहर लोगों का हुजूम है. कुछ ऐसा ही शहीद मेजर के शहर पानीपत में है. बहन का रो-रोकर बुरा हाल है.
हर तरफ गम है.. गुस्सा है... तो गर्व भी है.. कोकरनाग में शहीद हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के जांबाज DSP हुमायूं भट्ट का बडगाम हुमहामा में जनाना निकला तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. क्या बुजुर्ग और क्या जवान. हर शख्स शहीद डीएसपी हुमायूं भट्ट के जनाजे को कंधा देकर मानो वो उन्हें ये अहसास कराना चाहता था कि वतन की सुरक्षा का बोझ कितना बड़ा होता है. जांबाज हुमायूं भट्ट अवाम की सुरक्षा का बोझ अपने सीने पर लेकर धरती मां के अंतस में समा गए.
हुमायूं भट्ट को ये पता है कि उन्होंने जिस कर्तव्य पथ पर चलकर अलविदा कहा है वो उनके परिवार के लिए फख्र का हिस्सा है. आधी रात को दुआओं के लिए उठे हजारों हाथ और फातिहा पढ़ते लोग इस बात की तस्दीक हैं. शहीद डीएसपी हुमायूं भट्ट का पार्थिव शरीर बीती रात जिस वक्त बडगाम में उनके घर लाया गया तो माहौल बेहद गमगीन हो उठा.
परिजनों को उनकी शहादत पर फख्र था, लेकिन जांबाज लाड़ला इस तरह अचानक रुखसत हो जाएगा, इसका अहसास नहीं था. घर की महिलाएं बिलख उठीं, उनके आंसू संभाले नहीं जा रहे थे. आतंकियों की कायरता पर हर आंख नम थी, लेकिन लाड़ले की जांबाजी पर सिर फख्र से ऊंचा था.
डीएसपी हुमायूं को बडगाम में किया गया सुपुर्द-ए-खाक
डीएसपी हुमायूं भट्ट के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. डीएसपी को बुधवार शाम श्रीनगर के जिला पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद हुमायूं भट्ट को श्रद्धांजलि दी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







