
आतंकी मॉड्यूलः जीशान ने कहा- ब्रेनवॉश करने के लिए दिखाए मुजफ्फरनगर और गुजरात दंगों के वीडियो
AajTak
ओसामा और जीशान को ट्रेनिंग के दौरान बताया गया था कि अगर बम धमाके करने में कामयाब न हो तो भारत को आर्थिक नुकसान पहुंचाओ. जिसके लिए बड़ी निजी फैक्ट्री, निजी गोदाम, बड़े शो रूम्स, बड़े शॉप्स में आगजनी की वारदातों को अंजाम दो.
पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद पकड़े गए आरोपी जीशान ने बताया कि पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान उनका ब्रेनवॉश करने और उन्हें उकसाने के लिए मुजफ्फरनगर और गुजरात के दंगों के वीडियो दिखाए गए थे. वीडियो दिखाकर उन्हें बताया गया कि किस तरह से समुदाय विशेष की महिलाओं पर अत्याचार किए गए. कैसे समुदाय विशेष के लोगों का कत्ल-ए-आम किया गया. इसके अलावा भी ज़ीशान ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











