
आतंकियों को पालने वाला पाकिस्तान अब खुद हो रहा शिकार... पिछले एक महीने में 77 आतंकी हमले, 4 महीने में 323 लोग मारे गए
AajTak
पाकिस्तान के अंदर अप्रैल में दर्ज किए गए कुल आतंकवादी हमलों में से 73 फीसदी खैबर पख्तूनख्वा में हुए, जिनमें प्रांत के आदिवासी जिले भी शामिल थे. पिछले महीने प्रांत में 56 हमले हुए थे. हमलों में 43 लोग मारे गए. इसमें सुरक्षा बलों के 26 सदस्य और 17 नागरिक शामिल थे.
पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक की एक सुरक्षा मूल्यांकन रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च में थोड़ी शांति के बाद, अप्रैल में पाकिस्तान में आतंकवादी हमले एक बार फिर बढ़ गए हैं. पिछले महीने देश के अंदर 77 हमले हुए हैं. Dawn News की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि इन हमलों में खैबर पख्तूनख्वा को विशेष रूप से खामियाजा भुगतना पड़ा है. इलाके में 35 नागरिकों और सुरक्षा बलों के 31 सदस्यों सहित 70 लोग मारे गए हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि चार आतंकवादी मारे गए और हमलों में 32 नागरिक और 35 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. इसकी तुलना में, मार्च के दौरान 56 आतंकवादी हमले हुए, जिनमें 77 मौतें हुईं और 67 लोग घायल हुए.
आतंकी हमले में 38 फीसदी की बढ़ोतरी
ये आंकड़े देश में होने वाले आतंकवादी हमलों की तादाद में 38 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है. हालांकि मौतों में नौ फीसदी की गिरावट आई है और घायलों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सेक्योरिटी रिपोर्ट में पिछले महीने के दौरान कई संभावित हमलों को फेल करने में देश के सुरक्षा बलों की कोशिशों का भी जिक्र किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 55 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए और आत्मघाती हमले में शामिल व्यक्तियों सहित 12 अन्य को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही मार्च की तुलना में आतंकवादी मौतों में 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.
यह भी पढ़ें: लंदन में आज भारत-पाकिस्तान मुकाबला, मेयर चुनाव में पाकिस्तानी सादिक खान को टक्कर दे रहे दिल्ली में जन्मे तरुण गुलाटी
पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा हमले

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








