
'आतंकियों के बहाए खून के हर एक बूंद का बदला लेंगे', BSF के पासिंग आउट परेड में बोले मनोज सिन्हा
AajTak
जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में हुए आतंकी हमलों को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आतंकियों द्वारा बहाए गए खून के एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा. उन्होंने कहा, 'हमारे सुरक्षा बलों ने हर एक बूंद खून का बदला लेने का संकल्प लिया है. ऐसे समय में, भारत की पहली रक्षा पंक्ति बीएसएफ को अपने कर्तव्यों को और भी अधिक सतर्कता के साथ निभाना चाहिए.
हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में हुए अलग-अलग आतंकी हमलों को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि घाटी में बहाए गए हर निर्दोष के खून का बदला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अब सुरक्षाबलों के सभी क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा.
सिन्हा ने यह बयान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के हुमहामा स्थित STC में पासिंग आउट-कम-एटेस्टेशन परेड को संबोधित करते हुए दिया. अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता के बाद से लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है.
आतंकी हमलों पर मनोज सिन्हा की कड़ी प्रतिक्रिया
न्यूज एजेंसी के मुताबिक मनोज सिन्हा ने कहा, 'दुर्भाग्य से, हमारे पड़ोस में एक ऐसा देश है जो अपनी गरीबी और भूखमरी के बावजूद, लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी का समर्थन करता रहा है. हाल ही में गांदरबल और बारामूला में हुए आतंकवादी हमलों में हमारे बहादुर जवानों, नागरिकों, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में लगे श्रमिकों और अन्य राज्यों से आए मजदूरों को निशाना बनाया गया.'
उन्होंने साफ किया 'हमारे सुरक्षा बलों ने हर एक बूंद खून का बदला लेने का संकल्प लिया है. ऐसे समय में, भारत की पहली रक्षा पंक्ति बीएसएफ को अपने कर्तव्यों को और भी अधिक सतर्कता के साथ निभाना चाहिए.'
गांदरबल और गुलमर्ग में आतंकी हमले

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











