
आतंकियों की नापाक हरकत, गोलगप्पे वाले का किया कत्ल, पुंछ से JCO और जवान की लाश बरामद
Zee News
एलओसी से सटे राजोरी और पुंछ जिलों की सरहद पर जंगल में छिपे दहशतगर्दों की तलाश जारी है. आज तीसरे दिन हिफाजती दस्तों ने दहशतगर्दों को घेरने में कामयाबी हासिल की और एनकाउंटर शुरु हो गया.
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. जानकारी मिल रही है कि आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले बिहार के अरविंद कुमार का कत्ल कर दिया है. इससे पहले 5 अक्टूबर को भी आतंकियों ने बिहार के वीरेंद्र पासवान का कत्ल किया था. बड़ी बात यह है कि 5 अक्टूबर को मारे गए वीरेंद्र पासवान भी गोलगप्पे ही बेचता था.
वहीं दूसरी तरफ पुंछ में भी सिक्योरिटी फोर्सेज़ और आतंकियों के बीच गुज़िश्ता सोमवार से एनकाउंटर जारी है. जराए से मिली जानकारी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन के दौरान दो और जेसीओ समेत एक अन्य जवान की लाश मिली. जिसके बाद पिछले 6 दिनों में अब तक शहीद होने वाले जवानों की तादाद बढ़कर 9 हो गई है. बताया जा रहा है कि यह दोनों जवान पुंछ के भटाठुडिया में आतंकी हमले के बाद से लापता थे.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








