
आतंकियों की उल्टी गिनती शुरू, अनंतनाग-उरी में अब तक 4 ढेर, कोकरनाग में 2 दहशतगर्दों की तलाश तेज
AajTak
अनंतनाग में आतंकवादियों के सफाए के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में छुपे हैं. सेना ने आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है. पहले ड्रोन से टारगेट लॉक किया और फिर हैवी बमबारी की गई. आज एक आतंकी कोकरनाग में मारा गया है. वहीं उरी सेक्टर में भी सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी ढेर कर दिए. उधर, किश्तवाड़ में आतंकियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं. दहशतगर्दों की प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पिछले 4 दिन से चल रहे सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में शनिवार को एक आतंकी ढेर हो गया है. कोकरनाग के जंगल में आतंकी की बॉडी ड्रोन से देखी गई है. यहां तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी. वहीं आज बारामूला में भी 3 आतंकी ढेर किए हैं. जिनकी मदद पाकिस्तान आर्मी कर रही थी. सेना ने आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है. अनंतनाग में पिछले 4 दिन से ऑपरेशन जारी है. जहां आज एक आतंकी ढेर हुआ, वहीं बाकी आतंकियों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.
अनंतनाग के हाई एल्टीट्यूड एरिया में चारों तरफ पहाड़ियां, बड़ी-ब़ड़ी झाड़ियां और उसमें खूंखार आतंकी छिपे हुए हैं. पिछले 4 दिनों से अनंतनाग के ये जंगल गोलियों की आवाज से कांप रहे हैं. दहशतगर्दों के खात्मे के लिए जमीन से लेकर आसामान तक मिशन जारी है.
ड्रोन से टारगेट लॉक फिर हैवी बमबारी
अनंतनाग जैसे इलाकों में ऑपरेशन को अंजाम देना बेहद ही चुनौतीपूर्ण होता है. यहां की भौगौलिक स्थितियां ऐसी हैं कि हर जगह आसानी से नहीं पहुंचा जा सकता. इसीलिए सेना ने आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है. पहले ड्रोन से टारगेट लॉक किया और फिर हैवी बमबारी की गई. कोकरनाग के जंगलों पर छिपे आतंकियों पर ड्रोन से बम बरसाए गए.
हेलिकॉप्टर से भी आतंकियों पर नजर
आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में छुपे हैं. घने जंगलों और पहाड़ियों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. सुरक्षाबल के जवान सैकड़ों फीट नीचे हैं. ड्रोन के साथ-साथ हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल हो रहा है. सेना के हेलिकॉप्टर इस इलाके की निगेहबानी कर रहे हैं जहां आतंकी छुपे हैं.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









