
आतंकियों का काल हैं गरुड़ कमांडो, 3 साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद बनते हैं 'फौलाद'
AajTak
गरुड़ कमांडो एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा जैसे मुख्य दायित्व निभाते हैं. इसके अलवा वायुसेना के अहम ठिकाने जहां राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से जरूरी उपकरण लगे होते हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी गरुड़ फोर्स के ही जिम्मे होती है. लेकिन बदलते हालात में गरुड़ कमाण्डो आतंकवाद का खात्मा करने की अपनी नई भूमिका के लिए तैयार हो रहे हैं.
आतंकवाद के खात्मे और सरहद पर दुश्मनों से सीधे मुकाबले के लिए वायुसेना के गरुड़ कमाडो नई भूमिका में तैयार हो रहे हैं. किसी भी भारतीय स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग का सबसे लम्बा ट्रेनिंग पीरियड गरुड़ फोर्स में ही होता है. हर कमांडो को 72 हफ्ते के ट्रेनिंग कोर्स से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें बेसिक ट्रेनिंग भी शामिल होती है.
तीन साल की ट्रेनिंग के बाद ही एक गरुड़ कमांडो पूरी तरह ऑपरेशनल कमांडो बनता है. ट्रेनिंग इतनी सख्त होती है कि ट्रेनिंग लेने वालों में से 30 फीसदी ट्रेनी शुरुआती 3 महीनों में ही ट्रेनिंग छोड़ देते हैं. गरुड़ कमांडो दुश्मन के बीच पहुंचकर चारों तरफ से दुश्मन से मुकाबला करते हैं. ऐसे में आधुनिक ये कमांडर ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम देते हैं.
गरुड़ कमांडो कई तरह के हथियार चलाने में माहिर होते हैं. इनमें एके 47, आधुनिक एके-103, सिगसोर, तवोर असाल्ट राइफल, आधुनिक निगेव LMG और एक किलोमीटर तक दुश्मन का सफाया करने वाली गलील स्नाइपर शामिल हैं. निगेव एलएमजी से एक बार में 150 राउंड फायर किए जा सकते हैं. तवोर असाल्ट राइफल जैसे आधुनिक हथियारों के साथ साथ गरुड़ कमांडो नाइट विजन, स्मोक ग्रेनेड, हैंड ग्रेनेड आदि भी इस्तेमाल करते हैं.
आतंकियों से मुकाबले के वक्त रूम इंटरवेंशन की कार्रवाई के दौरान गरुड़ कमांडो घर के अंदर घुसकर आतंकियों का सफाया करते हैं. शहरी क्षेत्रों में ऐसे ऑपरेशन के लिए गरुड़ कमांडो हेलीकॉप्टर के जरिए स्लिदरिंग करके उतरने की कार्रवाई को अंजाम देते हैं.
गरूड़ ट्रेनिंग सेंटर चांदीनगर के कमांडेंट ने आजतक को बताया कि गरुड़ कमांडोज को काउंटर-इन्सर्जन्सी ऑपरेशंस की ट्रेनिंग भी दी जाती है. इसके लिए इन्हें मिजोरम में काउंटर इन्सर्जन्सी एंड जंगल वारफेयर स्कूल (सीआईजेडब्लूएस) में प्रशिक्षित किया जाता है. गरुड़ कमांडो को हर तरह से युद्ध के लिए तैयार बनाने के लिए ट्रेनिंग के अंतिम दौर में इन्हें भारतीय सेना के पैरा कमांडोज की सक्रिय यूनिट्स के साथ फर्स्ट हैंड वे अन्य बारीकियों को सीखते हैं.
गरुड़ कमांडो एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा जैसे मुख्य दायित्व निभाते हैं. इसके अलवा वायुसेना के अहम ठिकाने जहां राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से जरूरी उपकरण लगे होते हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी गरुड़ फोर्स के ही जिम्मे होती है. लेकिन बदलते हालात में गरुड़ कमाण्डो आतंकवाद का खात्मा करने की अपनी नई भूमिका के लिए तैयार हो रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










