
आतंकवाद पर पश्चिमी मीडिया का पाखंड, पहलगाम 'चरमपंथी हमला' और सिडनी 'टेरर अटैक' क्यों?
AajTak
पहलगाम और ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच हमलों ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक दोहरे मापदंड उजागर कर दिए हैं. जहां भारत में हमलों को ‘चरमपंथी हिंसा’ कहा गया, वहीं पश्चिम में वही घटनाएं ‘आतंकी हमला’ बन जाती हैं. यह सोच वैश्विक एकजुटता की सबसे बड़ी बाधा है.
पहलगाम से लेकर ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच तक आतंकवाद का खूनखराबा एक जैसा है, लेकिन दुनिया का नजरिया एक जैसा नहीं. यही दोहरा मापदंड आज वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी बाधा बनता जा रहा है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि जब इसी साल 22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, तब अमेरिका के मशहूर अखबार The New York Times ने इसे Militant Attack यानी एक चरपंथी हमला बताया था. लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया में हमला हुआ है तो यही New York Times इसे एक Terror Attack यानी आतंकी हमला लिख रहा है.
इसी तरह The Guardian ने पहलगाम हमले को लेकर ये लिखा था कि कुछ Suspected Militants यानी संदिग्ध चरमपंथियों ने ये हमला किया है, जिसमें 26 लोगों की हत्या हो गई है. लेकिन आज जब ऑस्ट्रेलिया में हमला हुआ है तो यही The Guardian इसे आतंकवादी हमला लिख रहा है.
भारत को लेकर पश्चिमी मीडिया का दोहरा रवैया
ये सूची यहीं खत्म नहीं होती. BBC ने पहलगाम हमले के आतंकवादियों को Gunmen यानी बंदूकधारी हमलावर बताया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया हमले में यही BBC खुलकर इन्हें आतंकवादी बता रहा है. और आप ब्लूमबर्ग को ही देख लीजिए, जिसने पहलगाम हमले के आतंकवादियों को चरपंथी कहा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया हमले को ब्लूमबर्ग भी आतंकी हमला लिख रहा है. और इससे आप अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के दोहरे मापदंडों को समझ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 'साजिद अकरम ने 27 साल पहले हैदराबाद छोड़ दिया था', सिडनी हमलावरों के इंडिया कनेक्शन पर बोली तेलंगाना पुलिस

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








