
'आतंकवाद को भी वोट बैंक के नजर से देखती है कांग्रेस', गुजरात चुनाव में पीएम मोदी का बड़ा वार
AajTak
गुजरात के खेड़ा की चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात लंबे समय से आतंकवाद का निशाना रहा है. सूरत और अहमदाबाद में हुए विस्फोट में गुजरात के लोगों की जान गई. हमने उनसे आतंकवाद को निशाना बनाने को कहा लेकिन उन्होंने इसके बजाय मुझे निशाना बनाया. खेड़ा की रैली में पीएम मोदी ने आगे कहा कि आतंकवाद को भी वोट बैंक के नजर से देखती है कांग्रेस.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











