
आतंकवाद की फैक्ट्री पाकिस्तान को NSA अजीत डोभाल की दो टूक, देखें खबरों की रणभूमि
AajTak
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान ही नहीं चीन को भी पूरी दुनिया के सामने एक बार फिर बेनकाब कर दिया. वो भी चीन और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सामने. डोभाल ने शरुआती संबोधन में कहा कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और शांति के लिए सबसे गंभीर खतरा है. देखें खबरों की रणभूमि.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











