
आज 340 KM लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, देखें 100 खबरें
AajTak
आज देश को बड़ा तोहफा देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का करेगे उद्घाटन. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुआयना. लॉकहिड मार्टिन सी 130 हरक्यूलिस से दोपहर डेढ़ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंड करेंगे पीएम मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वागत. एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद होगा आधे घंटे का एयर शो, वायु सेना के लड़ाकू विमान दिखाएंगे अपना दम. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से 10 घंटे में पूरा होगा गाजीपुर से दिल्ली का सफर, 22 हज़ार 495 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार. देखें 100 शहर 100 खबर.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











